
आज जारी होंगे NEET PG के स्कोरकार्ड, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका
AajTak
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज, 30 अगस्त को NEET पोस्टग्रेजुएट (PG) 2024 के स्कोरकार्ड जारी करेगा. उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर अपने परिणाम देख सकेंगे.
NEET PG Scorecard 2024: NEET PG की परीक्षा दे चुके कैंडिडेट्स को अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार है. स्कोरकार्ड सामने आने के बाद ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज, आज यानी 30 अगस्त 2024 को नीट पीजी का स्कोरकार्ड जारी करेगा. यह परीक्षा दे चुके कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. आधिकारिक वेबसाइट पर ही छात्रों का स्कोरकार्ड अपलोड किया जाएगा. वेबसाइट का पता है nbe.edu.in.
क्या लिखा है नोटिस में एनबीईएमएस द्वारा जारी नोटिस में कहा गया था कि, एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के नीट पीजी परीक्षा 2024 के इंडिविजुअल स्कोरकार्ड एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं. स्कोरकार्ड nbe.edu.in से 30 अगस्त या इसके बाद से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स देख सकते हैं कि उनके अलग-अलग विषय में कितने नंबर आए हैं.
काउंसलिंग को लेकर क्या है अपडेट?
स्कोरकार्ड रिलीज होने के बाद काउंसलिंग प्रोसेस शुरू होगा. अनुमान है कि, अगले हफ्ते तक काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. काउंसलिंग, ऑल इंडिया कोटा सीटों पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी करेगी. वहीं स्टेट कोटा सीटों पर काउंसलिंग संबंधित स्टेट की अथॉरिटी द्वारा की जाएगी. एमसीसी की ऑल इंडिया कोटा सीटों की काउंसलिंग के संबंध में जानकारी पाने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट – mcc.nic.in पर जाएं.
23 तारीख को जारी हुए थे नतीजे
बता दें कि इस साल आयोजित हुई नीट पीजी परीक्षा देशभर में 170 शहरों के 416 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी, जिसमें 2 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. पहली शिफ्ट में पंजीकृत 1,14,276 उम्मीदवारों में से 1,07,959 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 6,317 पीजी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हुए. वहीं, परिणाम 23 अगस्त, 2024 को कट-ऑफ स्कोर के साथ घोषित किए गए थे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











