
आज गंगटोक में सिक्किम के भारत के विलय के 50 साल पूरे होने के जश्न में शामिल होंगे पीएम मोदी, भव्य कार्यक्रम की तैयारी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम की राजधानी गंगटोक में होंगे. पीएम मोदी सिक्किम के भारत में विलय के 50 साल पूरे होने पर गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और पूर्वोत्तर के इस खूबसूरत राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में होंगे. पीएम मोदी सिक्किम की राजधानी गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. सिक्किम के भारत में विलय के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करेंगे और प्रदेश को विकास परियोजनाओं की भी सौगात देंगे.
'सुनौलोस समृद्ध एवं समर्थ सिक्किम' की थीम पर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई है. इसी कड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे. इनमें नामची में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 500 बेड का अस्पताल, ग्यालशिंग के पोलिंग के सांगाचोलिंग में यात्री रोपवे शामिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगटोक के सांगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण भी करेंगे.
16 मई को पूरे हुए थे 50 साल
सिक्किम के भारत में विलय और एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के 50 साल इसी महीने पूरे हुए हैं. 16 मई को सिक्किम का 50वां राज्य दिवस था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मी़डिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सिक्किमवासियों को राज्य दिवस की बधाई दी थी. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा था कि सिक्किम के लोगों को राज्य दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं. इस वर्ष यह अवसर और भी खास है, क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. सिक्किम सौम्य सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों का स्थान माना जाता है. सिक्कम ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है. इस खूबसूरत राज्य के लोग समृद्ध होते रहें.
1975 में हुआ था विलय
सिक्किम का 16 मई 1975 को भारत में विलय हुआ था. उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों के गठन से पहले तक सिक्किम देश का सबसे नया राज्य हुआ करता था. 1975 में भारत में विलय से पहले तक सिक्किम एक स्वतंत्र रियासत था, जहां नामग्याल राजवंश का शासन था. 1970 के दशक में सिक्किम में राजशाही के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों ने जोर पकड़ लिया. सिक्किम के राजा को मजबूर होकर 1973 में विधानसभा चुनाव कराने का ऐलान करना पड़ा और यह समझौता करना पड़ा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की निगरानी में चुनाव होंगे.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








