
'आज कुछ डेयरिंग करते हैं…', नहर में लटका शख्स, फिर एक हाथ से निकाल लिया अजगर, Video वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसे देखकर लोग चौंक गए हैं. इस वीडियो में एक शख्स बिना किसी डर के विशाल अजगर को नहर से बाहर खींचता हुआ दिखाई दे रहा है. जबकि ज्यादातर लोग बड़े सांपों को देखकर घबराते हैं, यह शख्स उसे बिना किसी हिचकिचाहट के अपने हाथों से पकड़ लेता है.
'आज कुछ डेयरिंग करते हैं' ये एक ऐड का स्लोगन है. यानी, कुछ ऐसा करो कि जिसे देखकर दुनिया के होश फाख्ता हो जाएं. सोशल मीडिया पर कुछ इसी स्लोगन को सही साबित करता हुआ वीडियो वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसे देखकर लोग चौंक गए हैं. इस वीडियो में एक शख्स बिना किसी डर के विशाल अजगर को नहर से बाहर खींचता हुआ दिखाई दे रहा है. जबकि ज्यादातर लोग बड़े सांपों को देखकर घबराते हैं, यह शख्स उसे बिना किसी हिचकिचाहट के अपने हाथों से पकड़ लेता है.
इंस्टाग्राम पर एक यूजर, जो पेशेवर स्नेक रेस्क्यूअर वाला है.अक्सर ऐसे वीडियो पोस्ट करता है, जिसमें वह सांपों को संभालते नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक नहर के पास खड़े हुए हैं.
देखें वायरल वीडियो
उनके साथ कई अन्य लोग भी मौजूद हैं, जो पुल पर खड़े होकर यह देख रहे हैं. तभी, विशाल पुल से नीचे लटकते हैं और अपने हाथ में एक सांप पकड़ने वाली डंडी लेकर उसे पानी में डालते हैं. जैसे ही वह डंडी को बाहर खींचते हैं, उसमें एक मोटा और बड़ा अजगर निकलता है.
नहर से निकाला गया 15 फीट लंबा अजगर यह अजगर करीब 15 फीट लंबा है. पहले उसे डंडी से खींचा जाता है, फिर आदमी उसे पैरों की मदद से धीरे-धीरे बाहर लाने लगता है. कुछ ही पलों में वह विशाल अजगर को पानी से निकालकर पुल पर ले आता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











