
आज का दिन: सुप्रीम कोर्ट का चाबुक चलने के बाद अब किस ‘लास्ट बॉल’ की बात कर रहे हैं इमरान?
AajTak
सुप्रीम कोर्ट से इमरान ख़ान को मिला झटका, कितना मुश्किल होगा कल होने वाला इम्तिहान? रूस को UNHRC से बाहर किए जाने का फैसला रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या असर करेगा? क्या वाकई मेयर के पास है रोज़मर्रा की ज़रूरत के सामान की दुकानों को बंद कराने का पावर? क्या अब भी बाकी है हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकुर का पॉलिटिकल सिग्निफिकेंस? सुनिए ‘आज का दिन’ में जमशेद कमर सिद्दीक़ी के साथ
आजतक रेडियो' के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में सुनेंगे - पाकिस्तानी नैशनल असेंबली की बहाली के बाद कैसा दिख रहा है इमरान ख़ान का भविष्य? रूस को UNHRC से बाहर किये जाने का फैसला रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या असर करेगा? क्या वाकई मेयर के पास है रोज़मर्रा की ज़रूरत के सामान की दुकानों को बंद कराने का पावर? हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकुर का पॉलिटिकल सिग्निफिकेंस अब भी बाकी है या नहीं?
आजतक रेडियो पर हम रोज़ लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आजका दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की ख़बरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अख़बारों कीसुर्ख़ियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे लेकिन पहले जान लीजिए कि आज केएपिसोड में हमारे पॉडकास्टर जमशेद क़मर सिद्दीक़ी किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं?
पाकिस्तान में अब क्या होगा?
जिस फैसले का इंतज़ार कई दिनों से किया जा रहा था वो कल रात आखिरकार आ ही गयी. 4 दिनों तक चली सुनवाई के बाद पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान के ख़िलाफ़ लाए गए अविश्वास को प्रस्ताव खारिज करने और नेशनल असेंबली भंग करने, दोनों फैसलों को गैरकानूनी बता दिया। आज इमरान देश को संबोधित भी करने वाले हैं। तो अब सबसे पहले बात कल कोर्ट में हुई सुनवाई की करते हैं, कि वो कौन-कौन सी बड़ी बातें रहीं जो इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ गई, ये बता रहे हैं डॉ. अकदस अफज़ल
UNHRC से रूस की छुट्टी
47 देशों वाले United Nations Human Rights Council से रूस को अलग कर दिया गया। बूचा अटैक के बाद कल UN जनरल असेंबली की बैठक बुलाई गई थी जिसमें रूस को UNHRC से बाहर निकालने के लिए वोटिंग कराई जानी थी. वोटिंग हुई तो 93 देशों ने रूस के ख़िलाफ और 24 देश ने रूस के पक्ष में वोट डाला. वहीं भारत और चीन समेत 58 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। तो सवाल ये है कि रूस को बाहर निकालना क्या रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर कोई असर डालेगा? ये बता रहे हैं जेएनयू में Centre for Russian and Central Asian Studies के Associate Professor, Amitabh Singh

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



