
आज का दिन: बंगाल में सत्ता पाने के लिए कितना अहम है महिला वोट?
AajTak
बंगाल में बीजेपी और टीएमसी दोनों ही दल महिलाओं के वोट को लेकर रणनीति बना रहे हैं. हमने बात की आजतक के डिप्टी एडिटर केशवानंद दुबे से और जाना कि बंगाल में सरकार बनने-बनाने को लेकर महिला वोट की अहमियत क्या और कितनी है.
वैसे तो चुनाव 5 राज्यों में होने हैं लेकिन सबसे ज़्यादा ख़बरों में रहता है बंगाल. यहाँ दीदी का गढ़ गिराने के लिए बीजेपी ने अपनी सारी ताक़त झोंक दी है, वहीं ममता बनर्जी भी जमकर लड़ रही हैं. आजकल अमित शाह बंगाल के दौरे पर हैं. दो दिन का दौरा है ये. पहले तो वो गंगासागर में कपिल मुनि मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुँचे, फिर परिवर्तन यात्रा को उन्होंने हरी झंडी दिखाई. इस दौरान शाह ने खूब तीखे हमले किए और ममता ने भी जवाब दिया. एक चीज़ और देखने को मिल रही है. दोनों ही दल महिलाओं के वोट को लेकर रणनीति बना रहे हैं. हमने बात की आजतक के डिप्टी एडिटर केशवानंद दुबे से और जाना कि बंगाल में सरकार बनने-बनाने को लेकर महिला वोट की अहमियत क्या और कितनी है. पुडुचेरी में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी की सरकार, जिसके अबतक हिचकोले खाने की खबर थी, अब उसे सोमवार शाम तक अपनी स्थिरता साबित करनी होगी। कांग्रेस सरकार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराना है और इसके लिए उप राज्यपाल ने समय तय किया है 22 फ़रवरी तक का. सोमवार के आने में तो वक़्त है लेकिन हमने सोचा कि आँकड़ों पर आज ही बात कर लेते हैं. चेन्नई से सीनियर जर्नलस्ट डी सुरेश कुमार विस्तार से समझा रहे हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











