
'आज का ज्ञानवापी पहले विश्वनाथ मंदिर था, तोड़े गए थे 6 मंडप...,' BHU के प्रोफेसर ने रिसर्च में किया दावा
AajTak
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने दावा किया है कि आज का ज्ञानवापी विश्वनाथ मंदिर था. इसके छह मंडप तोड़े गए थे. प्रोफेसर ने कहा है कि उन्होंने इस मामले पर रिसर्च की है, जिसके बाद यह बात निकलकर सामने आई है. प्रोफेसर ने कहा कि ये छह मंडप किसने तोड़े, यह इतिहास का विषय है.
यूपी के वाराणसी में ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में सर्वे के बाद से ही इस पर अध्ययन भी होने लगा है. काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर ने एक नया दावा किया है.
उनका कहना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास में स्वरूप कैसा था, इस पर उन्होंने रिसर्च की है, जिससे पता चला है कि इतिहास में विश्वनाथ मंदिर के 6 मडपों को तोड़ा गया था. आज जहां ज्ञानवापी स्थित है, वहां पहले काशी विश्वनाथ मंदिर था.
BHU के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के ज्योतिष विभाग के प्रो. शत्रुघ्न तिवारी ने कहा कि जिस तरह की परिचर्चा 17 मई के बाद शुरू हुई और यह देखा गया कि विश्वनाथ मंदिर के इतने भव्य स्वरूप के पीछे वास्तुकला निश्चित रूप से होगी.
इसी को लेकर वास्तु की दृष्टि से काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी पर कार्य करना शुरू किया. इस रिसर्च में पाया गया कि जिस स्थान को आज ज्ञानवापी कहा जाता है, वहां पर कभी काशी विश्वनाथ मंदिर हुआ करता था.
उन्होंने कहा कि इसके बहुत सारे प्रमाण भी मिले हैं. ये सामान्य बात नहीं है. प्रसाद वास्तु की अपनी एक शैली है, जिसके तहत यह नागर शैली में निर्मित मंदिर है. इसको समझने के लिए काशी खंड की पुस्तक देखें या फिर वास्तु शास्त्र के आचार्य कार्यमंडन की बातों को देखें.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










