आज आर या पार... टीम इंडिया ने सेमीफाइल का टिकट गंवाया तो संकट में होंगे इन 4 खिलाड़ियों के करियर
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम आज (26 फरवरी) जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में खेलने उतर रही है. ऐसे में भारत को यह मुकाबला तो जीतना ही होगा साथ ही यह दुआ करनी होगी कि साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज को हराए ताकि उसकी उम्मीदें कायम रहें. वहीं अगर आज किन्हीं कारणों से टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई तो फिर कई खिलाड़ियों का टी20 करियर भी खतरे में पड़ जाएगा.
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से हारने के बाद भारत और जिम्बाब्वे दोनों के लिए गुरुवार (26 फरवरी) को होने वाला ग्रुप 1 का सुपर 8 गेम अहम हो गया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों ही टीमें यह मुकाबला सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जीतना चाहेंगी. भारत पर तो खैर इस मुकाबले को लेकर एक अलग ही दबाव है.
वहीं भारतीय टीम को यह दुआ भी करनी है दिन के पहले मैच (26 फरवरी को वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका ) में वेस्टइंडीज की टीम को साउथ अफ्रीका हरा दे, बाद में भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हरा दे. क्योंकि वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 5 पार है. वहीं साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट +3.800 है.यह भी पढ़ें: अक्षर-सैमसन IN, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर..? जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग 11
चूंकि भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है और अपने घर पर खेल रही है, ऐसे में उस पर दोहरा दबाव है. साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट -3.800 में है. ऐसे में सूर्या ब्रिगेड चाहेगी कि उनके पक्ष में ही समीकरण रहें. वेस्टइंडीज की अफ्रीका पर जीत से भारत का सेमीफाइनल समीकरण बिगड़ सकता है.
सुपर 8 में आज (गुरुवार) दिन के मुकाबले दोपहर 3 बजे वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में है. वहां दो पॉइंट्स के लिए मुकाबला होगा. पर अहमदाबाद से लगभग 2,000 किलोमीटर दूर चेन्नई में भारत और जिम्बाब्वे की टीमें इस मुकाबले को ध्यान से देखेंगे. यह भी पढ़ें: T20 World Cup: जिम्बाब्वे के साथ टक्कर से पहले ही तय हो जाएगी सेमीफाइनल की पिक्चर, भारत के लिए क्यों जरूरी है अहमदाबाद का फैसला
वैसे आज भारतीय टीम के साथ उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ तो कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जिनके टी20 करियर पर खतरा हो जाएगा. क्योंकि ऑप्शन तो बेंच पर कई तैयार हैं.
1: अभिषेक शर्मा: इस समय भारत में सबसे ज्यादा किसी खिलाड़ी की आलोचना हो रही है तो वो अभिषेक शर्मा हैं. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड 2026 के 4 मैचों में 15 रन बनाए हैं. ये 15 रन भी उनके साउथ अफ्रीका संग पिछले टी20 में आए थे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












