
आजाद बांग्लादेश सेकुलर था, फिर कैसे बना गया इस्लामिक मुल्क! भारत में जन्मे इस शख्स का था अहम रोल
AajTak
प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से बांग्लादेश सुलग रहा है. वहां के अल्पसंख्यक हिंदू सॉफ्ट टारगेट हैं. लेकिन ये देश हमेशा से चरमपंथी नहीं था. शुरुआत में सेकुलर कहलाते देश का चेहरा बदला- जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद ने. अस्सी के दशक में उन्होंने इस्लाम को बांग्लादेश का आधिकारिक धर्म बना दिया.
बांग्लादेश से हिंदुओं पर हिंसा की खबरें आ रही हैं. शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़कर जाने के बाद से स्थिति खराब है. बांग्लादेश हिंदू बुद्धिस्ट क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल ने दावा किया कि सोमवार से मंगलवार के बीच ही बड़ी संख्या में हिंदुओं के घर और बिजनेस खाक कर दिए गए. आजादी के तुरंत बाद बांग्लादेश धर्मनिरपेक्ष मुल्क था, जिसे सेना के एक अधिकारी ने कट्टर बना दिया. साल 2011 में सत्ता में आने के बाद शेख हसीना ने सेकुलरिज्म को संविधान का हिस्सा माना लेकिन साथ ही ये भी दोहराया कि इस्लाम ही देश का धर्म है.
भाषा के नाम पर पाकिस्तान से अलग हुए बांग्लादेश में सत्तर के दशक में लगभग 22 फीसदी हिंदू थे, जबकि बौद्ध और ईसाई कम्युनिटी अलग थी. लेकिन संवैधानिक तौर पर इस्लामिक राष्ट्र बनते ही माजरा बदला. फिलहाल यहां लगभग 8 फीसदी हिंदू ही बाकी हैं, वे भी हिंसा और भेदभाव झेल रहे हैं. इस बीच उस सैन्य जनरल का जिक्र भी आ रहा है, जिसने बांग्लादेश को इस तरह बदल दिया.
जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद का जन्म पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में हुआ था. आजादी और बंटवारे के बाद उनका परिवार पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से में चला गया, जो अब बांग्लादेश है. यूनिवर्सिटी ऑफ ढाका से ग्रेजुएशन के बाद इरशाद ने ईस्ट बंगाल रेजिेंट जॉइन कर ली. तब वो सेना में अफसर हुआ करते थे, लेकिन बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान इरशाद ने अपना अलग ही चेहरा दिखाया. वे तेजतर्रार लीडर के तौर पर उभरे.
साल 1975 में तत्कालीन आर्मी चीफ जनरल जियाउर रहमान ने उन्हें बड़ा ओहदा दिया. इरशाद अब सैन्य-राजनैतिक ताकत के तौर पर पूरे बांग्लादेश में पहचाने जाने लगे. अस्सी की शुरुआत से पहले ही घटनाक्रम बदलने लगा. कई बड़े नेताओं की हत्या हुई और इस बीच तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुस सत्तार से जबरन रजामंदी लेकर इरशाद खुद राष्ट्रपति के पद पर आ गए.
साल 1986 में जातीय पार्टी नाम से राजनैतिक दल बनाकर उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव जी लिया. उसके बाद का वक्त सैन्य तानशाही का दौर कहलाता है. साथ ही साथ इसी वक्त में बांग्लाभाषियों से मिलकर बना बांग्लादेश सेकुलर का चोला उतारकर इस्लामिक देश बन गया.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






