
'आजाद ने कश्मीरी पंडितों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई', नई किताब को लेकर गुलाम नबी पर भड़के चांगू
AajTak
पूर्व कांग्रेसी नेता और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद की आत्मकथा लॉन्च होते ही इसे लेकर सियासी बवाल भी मच गया है. बुधवार को ही दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इस पुस्तक का विमोचन किया गया था.
डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के मुखिया गुलाम नबी आजाद की किताब पर सियासी घमासान जारी है. आज़ाद द्वारा कश्मीरी किताब में पंडितों के पलायन का जो जिक्र किया गया है उससे विस्थापित समुदाय नाराज हो गया है. आज़ाद ने तत्कालीन राज्यपाल जगमोहन पर 1990 के हालातों को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया है. आज़ाद ने लिखा है कि तत्कालीन सरकार ने न केवल अनुमति दी, बल्कि कश्मीरी पंडितों के पलायन की सुविधा भी दी.
आजाद पर भड़के चांगू
इंडिया टुडे ने इस बारे में जब पनुन कश्मीर के चेयरमैन डॉ. अजय चांगू से बात की तो उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद ने कश्मीरी पंडितों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने कहा कि आज़ाद एक मुस्लिम सांप्रदायिक नेता हैं जिन्होंने धर्मनिरपेक्ष नेता का चोला ओढ़ लिया है.
क्या है किताब में
कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आजाद की किताब के एक अंश में लिखा गया है,..... 'हालांकि, तथ्य यह है कि पंडितों को परेशान किया गया और कई लोगों ने आतंकवादियों के हाथों अपनी जान गंवाई. अपने जीवन से डरकर, पंडितों ने कश्मीर छोड़ना शुरू कर दिया, अंततः अपने घरों और चूल्हों को त्याग दिया. केंद्र के कुप्रबंधन के कारण कश्मीरी पंडितों का बड़े पैमाने पर पलायन हुआ, जो सामान्य रूप से कश्मीर के लोगों और विशेष रूप से जनता दल सरकार पर एक धब्बा है. केंद्र के प्रतिनिधि राज्यपाल जगमोहन उस समय जम्मू कश्मीर की सरकार का नेतृत्व कर रहे थे.'
किताब में लिखा गया, 'पर्याप्त सुरक्षा कवर के साथ पंडितों को कश्मीर के कुछ अन्य हिस्सों में स्थानांतरित किया जा सकता था। इसके बजाय, उन्हें न केवल अनुमति दी गई बल्कि तत्कालीन सरकार द्वारा व्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन से जम्मू में प्रवास करने की सुविधा भी दी गई, इस प्रकार उनके घरों में उनकी वापसी और भी अधिक जटिल हो गई.'

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








