
आजादी मार्च में इमरान खान पर कातिलाना हमला, जख्मी हुए पूर्व प्रधानमंत्री, अस्पताल में भर्ती
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को जान से मारने की कोशिश हुई है. उन पर फायरिंग की गई है. इस फायरिंग में इमरान बच गए हैं, लेकिन चार लोग घायल बताए जा रहे हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है. उस गोलीबारी में खुद इमरान खान भी जख्मी हुए हैं. उनके अलावा चार और लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है. वहीं इमरान खान को लाहौर के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम उनका उपचार कर रही है.
जानकारी के लिए बता दें कि इमरान खान इस समय पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहे हैं. वे वर्तमान सरकार के खिलाफ सड़क पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. जब से तोशखाना मामले में इमरान दोषी पाए गए हैं, उनकी तरफ से आजादी मार्च की शुरुआत की गई है. इसी कड़ी में गुरुवार को भी उनकी आजादी मार्च निकाली गई थी. लेकिन इस बार वहां पर फायरिंग हुई जिसमें इमरान खान जख्मी बताए जा रहे हैं. उनके अलावा पूर्व राज्यपाल इमरान इस्मेल भी इस गोलीबारी में घायल हुए हैं.
बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में इमरान खान को पैर में गोली लगी है. उनके अलावा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के कई दूसरे नेता भी इस गोलीबारी में जख्मी हुए हैं. फवाद चौधरी के मुताबिक इमरान खान पर एके 47 से फायरिंग की गई है. उनके पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक हमलावर हाथ में AK 47 के साथ नजर आ रहा है. पुलिस ने फायरिंग के तुरंत बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
वैसे जिस मामले को लेकर इमरान खान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वो 2018 का है. असल में पाकिस्तान चुनाव आयोग ने तोशखाना मामले में देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की संसद सदस्यता रद्द कर दी. खान पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए जो तोहफे लिए थे, उसके बारे में गलत जानकारी दी. असल में इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे. उन्हें अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों से महंगे गिफ्ट मिले थे. उन्हें कई यूरोपीय देशों के राष्ट्रप्रमुखों से भी बेशकीमती गिफ्ट मिले थे, जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था. लेकिन इमरान खान ने बाद में तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया. इस पूरी प्रक्रिया को उनकी सरकार ने बकायदा कानूनी अनुमति दी थी. आरोप लगा कि इमरान को कुल 5.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इसी मामले में इमरान की सदस्यता रद्द करने का फैसला हुआ.
उस फैसले के बाद ही इमरान खान ने शरीफ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और 28 अक्टूबर को लाहौर से आजादी मार्च शुरू किया गया. जगह-जगह इमरान बड़ी रैली कर जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं. आर्मी से लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. लेकिन गुरुवार को हुई रैली के दौरान ये बड़ी घटना हो गई. उनके कार्यक्रम में गोलीबारी हुई, AK 47 से फायरिंग की गई और खुद इमरान उसमें घायय हो गए. इस समय मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









