
आजम खान के बाद अब विधायक शहजील इस्लाम से भी नहीं मिल पाए सपा नेता, कई घंटे वेट करने के बाद लौटे
AajTak
अखिलेश यादव ने सपा विधायक शहजील इस्लाम से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजा था, लेकिन वह इस्लाम से मुलाकात नहीं कर पाया. सिर्फ शहजील इस्लाम ही नहीं, उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने सपा नेताओं से मुलाकात नहीं की.
सपा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विधायक शहजील इस्लाम से मुलाकात नहीं कर पाया. शहजील इस्लाम पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था. सपा MLC संजय लाथर के नेतृत्व में 12 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल शहजील से मुलाकात करने पहुंचा था. लेकिन पहले प्रतिनिधिमंडल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर इंतजार करते रहे, जिसे अवैध बताते हुए हाल ही में तोड़ दिया गया. इसके बाद ये नेता इस्लाम के घर पहुंचे लेकिन घर बंद था. ऐसे में उन्हें बिना मिले ही लौटना पड़ा.
इससे कुछ दिन पहले ही सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा सीतापुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात नहीं कर पाए थे. हालांकि, इससे पहले कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम और प्रसपा चीफ शिवपाल यादव ने जेल में आजम खान से मुलाकात की थी. आजम खान ने रविदास से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था. जेल प्रशासन की ओर से कहा गया था कि आजम की तबीयत ठीक नहीं है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आजम खान ने उनसे मुलाकात करने से इनकार कर दिया था.
माना जा रहा है कि ये दोनों राजनीतिक घटनाएं सपा में मुस्लिम नेताओं की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है. इतना ही नहीं सपा के कई नेता योगी सरकार में कथित तौर पर मुस्लिमों के उत्पीड़न पर अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी निशाना साध चुके हैं.
अखिलेश यादव ने सपा विधायक शहजील इस्लाम से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजा था, लेकिन वह इस्लाम से मुलाकात नहीं कर पाया. सिर्फ इस्लाम ही नहीं, उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने सपा नेताओं से मुलाकात नहीं की. इस्लाम का फोन भी बंद आ रहा है. पड़ोसियों का कहना है कि शहजील कहां हैं, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि विधायक और विधायक का परिवार इसलिए सपा से दूरी बना रहा है, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं प्रशासन उनपर और कार्रवाई न कर दे. उधर, बरेली की जिला अदालत ने शुक्रवार को इस्लाम की अग्रिम जमानत रद्द कर दी. वहीं, सपा एमएलसी ने इस्लाम से मुलाकात न करने को लेकर कहा कि शहजील इस्लाम ने निजी और पारिवारिक वजहों से प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं की. उन्होंने कहा, योगी सरकार बहुत निर्दयी है. यह लोगों को डराना चाहते हैं. इसलिए ये सरकार बुलडोजर चला रही है. सरकार टेरर फैला रही है. हम इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे.
शहजील इस्लाम ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा था कि अब सीएम योगी आदित्यनाथ की तानाशाही नहीं चलेगी. अगर वे कुछ बोलेंगे, तो हम चुप नहीं रहेंगे. हमारी बंदूक से धुआं नहीं बल्कि गोली निलकेगी. हालांकि, शहजील ने इस वीडियो को एडिटेड बताया था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






