
आजमगढ़ में ठाणे क्राइम ब्रांच ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा, 20.18 करोड़ का माल जब्त
AajTak
उत्तर प्रदेश में ठाणे पुलिस ने जनवरी के महीने में भी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया था और 27 करोड़ का ड्रग्स भी बरामद किया गया था. उसी केस में छानबीन करते हुए ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फिर एक बार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के इलाके में ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा किया है. इस बार 20 करोड़ ड्रग्स बारामद किया गया है.
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ इलाके में चल रहे ड्रग्स फैक्ट्री पर ठाणे पुलिस क्राइम ब्रांच की चार टीम और उत्तर प्रदेश STF ने खुलासा किया है. ठाणे क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की 7 टीम ने मिलकर ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा मारा और यहां से 20.18 करोड़ का ड्रग्स भी बरामद किया. इससे पहले जनवरी में भी ड्रग्स फैक्ट्री का ठाणे क्राइम ब्रांच ने भांडाफोड़ किया था.
जनवरी में भी ड्रग्स फैक्ट्री का हुआ था भांडाफोड़ ठाणे क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मदद से महीने भर पहले ड्रग्स फैक्ट्री की रेकी की और यह पता लगाया कि आजमगढ़ के गांव में एक ड्रग्स फैक्ट्री खोली गई है. इस फैक्ट्री में केमिकल मिक्सचर नामक पदार्थ मिलाकर जल्दी से ड्रग्स बनाया जाता है और युवाओं की जिंदगी के साथ इस ड्रग्स के माध्यम से खिलवाड़ किया जाता है. नशे की आदत लगाकर कई जिंदगियां बेकार हो गई है.
आजमगढ़ में बनाया जा रहा था ड्रग्स ठाणे पुलिस के अफसर रूपाली पोल महीने भर पहले ही उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के इलाके में ड्रग्स फैक्ट्री के कारखाने की छानबीन में जुड़ी हुई थी और वहां के गांव वाले के रंग में ढलकर उन्होंने ड्रग्स फैक्ट्री की मालूमात इकट्ठा की और मौका मिलते ही उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ मिलकर ठाणे क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा मारकर 6 लोगों को अपने हिरासत में ले लिया और तकरीबन 20 करोड़ 18 लाख रुपये का ड्रग्स भी बरामद किया है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







