
आजमगढ़: जमीन धंसने का वीडियो CCTV में कैद, दलदल में गिरे एक दर्जन लोग
AajTak
यूपी में एक अजीब मंजर देखने को मिला जब एक दुकान के बाहर खड़े ग्राहक अचानक से जमीन में धंस गए. उनके नीचे की जमीन धंसी तो वह एक के ऊपर एक गिर गए और उनके ऊपर दुकान का सामान भी गिर गया.
यूपी के आजमगढ़ जिले में एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमें एक दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी और अचानक जमीन धंस गई. लगभग 10 से 15 फीट का एक बड़ा गड्ढा बन दलदल में तब्दील हो गया. देखते ही देखते इलाके में हाहाकार मच गया. जो जहां था, वहीं से भागकर खुद को बचाने में जुट गया. ऐसे में 10 से 12 लोगों को रेस्क्यू कर मलबे में दबे लोगों को निकाला भी गया. सारी घटना का वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हुआ है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











