
आग से घिरी बिल्डिंग में कुत्ते को बचाने के लिए महिला ने लगाई जान की बाजी, वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग से घिरी एक बिल्डिंग में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए एक महिला अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक हालत में कूद पड़ती है.
फिलीपींस के मांडाउए सिटी, सेबू में एक इमारत में भीषण आग लग गई, लेकिन इस हादसे में सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हुई, वह थी एक महिला की अद्भुत बहादुरी. महिला ने अपनी जान जोखिम में डालकर पहले अपने पालतू कुत्ते को नीचे फेंककर सुरक्षित कराया और फिर खुद बचकर बाहर निकली. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
धुएं में घिरी इमारत, ऊपर फंसी महिला और उसका प्यारा डॉग
घटना उस वक्त हुई जब बिल्डिंग के एक हिस्से में अचानक आग भड़क उठी. देखते ही देखते काला धुआं पूरे फ्लोर में फैल गया. वीडियो में दिखता है कि फायरफाइटर्स नीचे मौजूद हैं और इमारत की ऊपरी मंज़िल पर महिला धुएं से घिरी बालकनी में खड़ी है, अपने डरे हुए डॉग को गोद में लिए.
जैसे-जैसे आग फैलती गई, महिला ने पूरे होशो-हवास से फैसला किया. वह बालकनी की रेलिंग के पास आई और अपने प्यारे पालतू को सावधानी से नीचे खड़े लोगों की ओर फेंक दिया. नीचे मौजूद फायरफाइटर्स और बाईस्टैंडर्स ने डॉग को सुरक्षित पकड़ लिया.
देखें वायरल वीडियो
फिर खुद लटकी बालकनी से, और बचाई अपनी जान

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












