
आग में जले घर-दुकान, बेघरबार लोग, शरणार्थी शिविर में बच्चे-महिलाएं.... मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद कैसे हैं हालात?
AajTak
मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा की लपटें तो शांत हो गईं, लेकिन सियासत की आग अभी धधक रही है. हिंसा के बाद इलाके से सैकड़ों लोगों ने खौफ में मुर्शिदाबाद छोड़ दिया है. इनमें ज्यादातर लोगों ने मालदा में शरण ली है. शुक्रवार दोपहर सूती, धूलियान, शमशेरगंज और जंगीपुर इलाकों में भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे. हिंसा के सिलसिले में शनिवार दोपहर तक कुल 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पश्चिम बंगाल में तनावपूर्ण शांति है. वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हिंसा ने हर किसी को झकझोर दिया है. भीड़ ने वाहनों में आग लगा दी. घर जला दिए. दुकानें तोड़ दीं. ट्रेन रोक दी और रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है. हिंसा और बवाल से मुर्शिदाबाद समेत कई इलाके सहम उठे और बड़ी संख्या में लोग पलायन कर गए हैं. करीब 500 लोगों ने मालवा में जाकर शरण ली है. भीड़ ने इन लोगों के घर जला दिए हैं. फिलहाल, इलाके में सेंट्रल फोर्सेज की तैनाती कर दी गई है. पुलिस की टीमें भी सड़क पर उतर गई हैं. दंगाइयों की पहचान की जा रही है. अब तक 150 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
दरअसल, मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतर गए और नेशनल हाइवे 34 ब्लॉक कर दिया. जब पुलिस ने भीड़ हटाने की कोशिश की तो एक तरह से जंग छिड़ गई. ठीक उसी समय मुर्शिदाबाद से लगभग 10 किलोमीटर दूर शमशेरगंज में भी नेशनल हाइवे पर हजारों की संख्या में लोग आ गए.
शमशेरगंज में भीड़ ने सबसे पहले डाक बंगला मोड़ पर बवाल किया. पुलिस की गाड़ियों में आग लगाई. पुलिस के एक आउटपोस्ट में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया. सड़क किनारे दुकानों और दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाया और आगजनी की. भीड़ ने धूलियान स्टेशन के पास रेलवे गेट और रिले रूम में जमकर पथराव किया. आग लगाने की कोशिश की. रेलवे का स्टाफ किसी तरह जान बचाकर निकला. बाद में भारी संख्या में पुलिस और सेंट्रल फोर्सेस के जवान पहुंचे और हालात काबू में किए. अभी इन इलाकों सेंट्रल फोर्सेस के जवान और पश्चिम बंगाल पुलिस तैनात है. हालांकि तनाव बना हुआ है. हिंसा के बाद इलाके से सैकड़ों लोगों ने खौफ में मुर्शिदाबाद छोड़ दिया है. इनमें ज्यादातर लोगों ने मालदा में शरण ली है.
कहां-कहां हिंसा हुई....
मुर्शिदाबाद, रघुनाथगंज, सूती, जंगीपुर और शमशेरगंज के अलावा दक्षिण 24 परगना जिले के अमतला, उत्तर 24 परगना जिले और हुगली के चंपदानी में बवाल और हिंसा की घटनाएं सामने आईं. कई इलाकों में बीएनएसएस की धारा 163 लागू लागू की गई.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








