
आगाज और अंजाम, INDIA गठबंधन के नाम... वो दो तारीखें जो NDA को भारी पड़ गईं
AajTak
2024 का चुनाव अब तक का सबसे लंबा चुनाव रहा. अब तक का सबसे लंबा चुनाव रहा कई मायनों में खास भी रहा. इस चुनाव में एनडीए ने 292 और इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटों पर जीत हासिल की. इस चुनाव से जुड़ी दो तारीखें ऐसी रहीं, जब इंडिया ब्लॉक एनडीए पर भारी पड़ गया.
2024 का लोकसभा चुनाव अब तक का सबसे लंबा चुनाव था. पहले और आखिरी फेज की वोटिंग में 44 दिन का अंतर था. इससे पहले 2019 का चुनाव 39 दिन में वोटिंग पूरी हो गई थी. जबकि, 2019 में भी सात चरणों में ही वोटिंग करवाई गई थी.
पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जबकि आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले गए थे. यही वो दो तारीखें हैं, जब सत्तारूढ़ NDA पर विपक्षी पार्टियों का INDIA ब्लॉक भारी पड़ गया था.
पहले और आखिरी चरण में कुल 158 सीटों पर वोट डाले गए थे. इनमें से 98 सीटों पर INDIA ब्लॉक ने जीत दर्ज की. INDIA ब्लॉक ने कुल 234 सीटें जीती हैं और उनमें से 98 यानी 42% सीटें पहले और आखिरी चरण में ही जीतीं. वहीं, NDA ने 53 सीटें ही हासिल की.
किस चरण में कौन पड़ा भारी?
- पहला चरणः 19 अप्रैल को 102 सीटों पर वोट डाले गए थे. लेकिन इस चरण की इनर मणिपुर सीट पर दूसरे चरण में भी वोटिंग हुई थी. इसलिए 101 सीट पर ही वोटिंग पूरी हुई थी. इन 101 में NDA ने 33 और INDIA ब्लॉक ने 64 सीटें जीतीं. जबकि, अन्य के खाते में 4 सीटें आईं.
- दूसरा चरणः 26 अप्रैल को 88 सीटों पर वोटिंग हुई. इस चरण में NDA ने 53 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि INDIA ब्लॉक 34 सीटों पर जीता. सिर्फ एक सीट पर अन्य की जीत हुई.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











