
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबलडेकर बस डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी, 18 यात्री घायल
AajTak
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबलडेकर बस डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई है. बस में सवार 18 यात्रियों के घायल होने की खबर है. मौके पर प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबलडेकर बस डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई है. बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए थे, जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था. मौके पर प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच गए थे. उनका कहना है कि ड्राइवर की झपकी की वजह से बस डिवाइडर से टकराई और खाई में गिर गई.
दरअसल, फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज इलाके के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार रात करीब 1 बजे डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जा गिरी है. बस के अंदर 36 यात्री मौजूद थे, जिसमें से 18 यात्री घायल हो गए. इनको सैफई मेडिकल कॉलेज में भेजा गया. मौके पर फिरोजाबाद के एसएसपी आशीष कुमार तिवारी भी पहुंचे थे.
श्याम लाल गोला की एक प्राइवेट बस नंबर यूपी53 FT 4523 दिल्ली के कश्मीरी गेट से रात को 8:00 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी, जिसमें 36 सवारी बैठी हुई थी. रात करीब 1 बजे सिरसागंज के पास अचानक बस चालक को झपकी आ गई, जिसमें बस रेलिंग तोड़ती हुई सड़क के नीचे उतर गई. तुरंत ही सिरसागंज और नगला खंगर की पुलिस मौके पर पहुंची.
घायलों को यूपीडा की एम्बुलेंस में सैफई भेजा गया और दूसरी प्राइवेट बस से घायल यात्रियों को लखनऊ लिए रवाना कर दिया गया है. घटनास्थल पर रात को 2:00 बजे पहुंचे एसएसपी आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि यह डबल डेकर प्राइवेट बस है, जो अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गिर गई है, जिसमें 18 सवारी घायल हैं और सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है, रास्ता बिल्कुल क्लियर है, अभी किसी की हालत गंभीर दिखाई नहीं दिख रही है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










