
आगरा में 7 साल की बेटी ने दिखाई बहादुरी, किया कुछ ऐसा... लुटेरों से बची मां की जान
AajTak
UP News: घटना पर पीड़ित महिला के पति उर्वेश का कहना है कि नंदू (अवनी) नहीं होती तो बहुत बड़ी घटना हो जाती. बता दें कि अवनी उर्वेश की 7 साल की बेटी है.
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में 7 साल की एक बहादुरी बेटी अवनी ने तमंचाधारी लुटेरों के पैर उखाड़ दिए. अवनी की मां रेखा को कुछ बदमाशों ने घेर लिया था. जब अवनी ने मां रेखा को बदमाशों से जूझते हुए देखा तो वह घर से बाहर भाग जाती है. हल्ला मचाती है और जिससे मौके पर लोग इकट्ठा हो जाते हैं और उसकी मां की जान बच जाती है. लुटेरे ने अवनी की मां रेखा के सिर पर तमंचे की बट से लगातार पांच प्रहार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गईं.
जब एक लुटेरा अवनी के पीछे उसे पकड़ने के लिए दौड़ा. तो अवनी लुटेरे को झांसा देकर छिप गई. लुटेरे के वहां से हटते ही अवनी ने अपने बाबा के बड़े भाई के घर की घंटी बजा कर हल्ला मचा दिया. अवनी की आवाज सुन कर वह लोग घटनास्थल की दौड़ पड़े. लेकिन तब तक लुटेरे अवनी की मां रेखा का पर्स और चैन छीन कर फरार हो चुके थे. इस दौरान अवनी की मां रेखा भी लुटेरों से भिड़ गई थीं. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
यह पूरा वाक्या 12 अप्रैल की दोपहर को 2 बजकर 50 मिनट पर आगरा की ब्रज बिहार कॉलोनी में बने एक मकान है. इस मकान में रेखा अपनी दो बेटियों 7 साल की बेटी अवनी और 3 साल की बेटी श्रव्या के साथ रहती है. रेखा के पति उर्वेश कुमार बीएसएफ के जवान हैं और फिलहाल बीकानेर में तैनात हैं.
उर्वेश कुमार के इस घर के पीछे इसके चाचा उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह सोलंकी का घर है. जहां अवनी घटना के समय भागकर पहुंची थी. विजेंद्र सिंह सोलंकी इटावा में तैनात हैं. उर्वेश के पिता राजेंद्र सिंह सोलंकी भी सीआरपीएफ में है. उर्वेश का परिवार मूल रूप से कासगंज जिले का रहने वाला है. घटना पर उर्वेश का कहना है कि नंदू (अवनी) नहीं होती तो बहुत बड़ी घटना हो जाती. कमोवेश यही बात पूरा परिवार कह रहा है.
इस मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के रडार पर तीनों बदमाश हैं. पुलिस की स्पेशल टीम में बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है. बदमाशों के फोटो आगरा और आसपास के जनपदों में भी सर्कुलेट कर दिए गए हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








