
आखिर क्यों हमारे सपने में आते हैं मरे हुए लोग? किस बात का है संकेत
AajTak
कुछ सपनों का अर्थ हमेशा छिपा नहीं रहता, जबकि ज्यादातर सपनों की व्याख्या बहुत तरीकों से की जा सकती है. सपने हमारी आत्मा को अभिव्यक्त करते हैं और हमारे व्यवहार के बारे में भी बहुत सी बातें बताते हैं.
सपनों को लेकर दुनिया हमेशा से रोमांचित रही है. सपने दूसरी दुनिया की किसी खिड़की की तरह होते हैं. कुछ सपनों का अर्थ हमेशा छिपा नहीं रहता, जबकि ज्यादातर सपनों की व्याख्या बहुत तरीकों से की जा सकती है. सपने हमारी आत्मा को अभिव्यक्त करते हैं और हमारे व्यवहार के बारे में भी बहुत सी बातें बताते हैं. मरे हुए लोगों के सपने- अक्सर मर चुके रिश्तेदार या दोस्त हमारे सपनों में आते हैं. ऐसा कहा जाता है मरे हुए लोग कभी जीवित लोगों से संपर्क नहीं कर सकते हैं. इसलिए मृत लोग हमसे नींद की अवस्था में संपर्क करते हैं, जब हमारी ज्यादातर इंद्रियां निष्क्रिय होती हैं. मनोवैज्ञानिक कारण- अक्सर कुछ स्मृतियों के कारण भी मरे हुए लोग हमारे सपने में आते हैं. मृत लोगों का सपने में आना हमारे दुख या पश्चाताप की भावना को अभिव्यक्त करता है. कई बार, जिन लोगों की असमय और अप्राकृतिक रूप से मौत हो जाती है और उनका क्रियाकर्म पूर्ण रीति-रिवाज के साथ नहीं हो पाता है. ऐसे लोगों का सपने में दिखना इसी बात का संकेत है कि उनका अंतिम संस्कार रीति-रिवाज के साथ किया जाए.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












