
आखिर क्यों डेढ़ घंटे तक बंद रहा WhatsApp? सामने आईं ये 3 वजहें, पहले भी यूजर्स हो चुके हैं परेशान
AajTak
इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने आज अचानाक काम करना बंद कर दिया. ये लगभग डेढ़ घंटे तक बंद रहा है. इससे लोग किसी को वॉट्सऐप पर मैसेज नहीं सेंड कर पा रहे थे. WhatsApp Outage की वजह से करोड़ों लोग परेशान रहे. लेकिन, इस आउटेज का कारण पता है आपको?
WhatsApp पर मैसेज भेजने की रफ्तार आज अचानक थम गई. लोग WhatsApp पर मैसेज सेंड नहीं कर पा रहे थे. यूजर्स WhatsApp पर स्टेटस भी नहीं लगा पा रहे थे. आसान भाषा में बोले तो WhatsApp काम नहीं कर रहा था. इससे करोड़ों लोग प्रभावित हुए.
WhatsApp केवल भारत ही नहीं बल्कि ब्रिटेन, सिंगापुर, इटली, तुर्की, साउथ अफ्रीका और दूसरे देशों में ठप रहा. भारत में इसकी सर्विस दोपहर में लगभग डेढ़ घंटे के लिए ठप रही. सर्विस बंद होने के बाद कंपनी ने स्टेटमेंट जारी किया इसको जल्द ठीक कर लिया जाएगा.
लेकिन, फिर भी यूजर्स को इसकी सर्विस यूज करने के लिए कई घंटे का इंतजार करना पड़ा. ये पहला मौका नहीं है जब वॉट्सऐप की सर्विस बंद हुई है. इससे पहले भी कई बार वॉट्सऐप ठप हुआ है. लेकिन, इस बार के ठप होने का कोई ऑफिशियल कारण अभी तक सामने नहीं आया है.
सर्वर पर ज्यादा लोड हो सकता है कारण
लेकिन, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसकी कई वजहें हो सकती हैं. इसमें एक वजह हैवी ट्रैफिक को भी बताया गया है. इस मैसेजिंग ऐप पर रोज अरबों वॉट्सऐप मैसेज सेंड और रिसीव किए जाते हैं. लेकिन, अभी फेस्टिव सीजन के दौरान इसकी संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई जिसको शायद सर्वर हैंडल नहीं कर पाया और क्रैश कर गया.
हालांकि, दूसरी भी एक वजह एक्सपर्ट्स बताते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, साल 2021 के अक्टूबर में भी फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप कई घंटों के लिए बंद हो गया था. इसके पीछे की वजह DNS फेल्योर को बताई गई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












