
आखिर कितना भयानक हो सकता है चीन में रेडिएशन लीक का खतरा?
AajTak
चीन कुछ दिनों पहले अपने एक अनियंत्रित रॉकेट के चलते सुर्खियों में बना हुआ था और अब ग्वांगडोंग शहर में मौजूद ताईशान न्यूक्लियर रिएक्टर से रेडिएशन फैलने की खबर ने दुनिया भर में सनसनी मचा दी है. लेकिन क्या वाकई रेडिएशन लीक होने के चलते चीन में तबाही का खतरा मंडरा रहा है?
चीन कुछ दिनों पहले अपने एक अनियंत्रित रॉकेट के चलते सुर्खियों में बना हुआ था और अब ग्वांगडोंग शहर में मौजूद ताइशन न्यूक्लियर रिएक्टर से रेडिएशन फैलने की खबर ने सनसनी मचा दी है. लेकिन क्या वाकई रेडिएशन लीक होने के चलते चीन में तबाही का खतरा मंडरा रहा है? (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) दरअसल चीन के इस न्यूक्लियर पावर प्लांट को बनाने में फ्रेंच कंपनी फ्रैमाटोम की अहम भूमिका रही. इस कंपनी ने ही लीकेज के कारण परमाणु संयंत्र में रेडियोलॉजिकल खतरे की चेतावनी दी थी. फ्रैमाटोम ने अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी को इस सिलसिले में एक लेटर भी लिखा था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) फ्रेंच कंपनी का कहना था कि चीन के गुआंगदोंग प्रांत में मौजूद यह न्यूक्लियर पावर प्लांट कहीं बंद न हो जाए, इससे पहले ही चीन के सुरक्षा अधिकारियों ने इसके बाहर विकिरण की स्वीकार्य सीमा को बढ़ा दिया है. अमेरिकी अधिकारियों से मिली जानकारी के बाद सीएनएन से इस मामले का खुलासा किया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










