
आइसक्रीम डाल फिर Maggi संग हुआ भीषण अत्याचार, गुस्से से आग बबूला हैं मैगी लवर्स
AajTak
अब मैगी के फ्लेवर वाली आइसक्रीम बनाई जा रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @foodb_unk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
आजकल खाने को लेकर तरह तरह के एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं. लोगों ने बिरयानी से लेकर छोले भठूरे तक किसी चीज को नहीं छोड़ा. अब नमकीन खाने की आइसक्रीम बनने लगी हैं. खाने के साथ ऐसे एक्सपेरिमेंट्स देख लोग भी हैरानी जताने लगते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की बाढ़ आई हुई है. अब सबसे लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट मैगी के साथ हुआ है.
अब मैगी के फ्लेवर वाली आइसक्रीम बनाई जा रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @foodb_unk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के टेक्स्ट में लिखा है, 'मैगी आइसक्रीम.'
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले मैगी को आइसक्रीम रोलर प्लेट पर डाला जाता है. इस पर दूध डाला जाता है. इसके बाद रोल बनाए जाते हैं. फिर उन्हें सर्व करके उस पर चॉकलेट डाला जाता है.
वीडियो को देख लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. उनका कहना है कि मैगी के साथ ऐसा करके गलत किया गया है. इसका और आइसक्रीम का कोई कॉम्बिनेशन नहीं है.
हैरानी की बात ये है कि मैगी में दूध भी डाल दिया जाता है. फिर इसे प्लेट पर अच्छी तरह फैलाया जाता है. जिससे मैगी नूडल्स क्रीमी बन जाते हैं. आइसक्रीम के ऊपर कलरफुल टॉपिंग्स भी डाली जाती हैं.
लोग इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'अब बस यही देखना रह गया था.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












