
'आइए मैडम, आपके लिए मेरा दरवाजा खुला है', सीमा हैदर ने दी वायरल मिथिलेश भाभी को खुली चुनौती
AajTak
वायरल भाभी मिथिलेश भाटी ने सीमा और सचिन पर आरोप लगाया है कि वो दोनों उन्हें धमकियां दिलवा रहे हैं और उनके पीछे गुंडे लगवा रहे हैं. जबकि, सीमा और सचिन का कहना है कि न तो हमने मिथिलेश के पीछे कोई गुंडे लगवाए और न ही उन्हें धमकियां दिलवाईं. चाहे तो वो इसके लिए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाकर जांच करवा सकती है.
पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन मीणा और वायरल भाभी मिथिलेश भाटी के बीच शुरू हुई जुबानी जंग काफी आगे तक बढ़ गई है. सचिन को लप्पू-झींगुर बोलने वाली मिथिलेश भाटी के खिलाफ सीमा-सचिन ने कोर्ट से नोटिस भिजवाया है. जबकि, मिथिलेश का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है. मिथिलेश ने भी वहीं सीमा-सचिन को लेकर आरोप लगाया है कि वो लोग उन्हें धमकियां दिलवा रहे हैं और जान से मारने की भी कोशिश की जा रही है.
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सचिन-सीमा और मिथिलेश भाटी आमने-सामने आए. उस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई. मिथिलेश भाटी ने कहा कि मुझे सचिन के चाचा ने धमकी दी है. मेरे परिवार के पीछे गुंडे लगवाए गए हैं. साथ ही मेरे घर के बाहर हूटिंग करवाई जा रही है. इन सब का आरोप मिथिलेश भाटी ने सीमा-सचिन पर लगाया.
इस पर सीमा और सचिन ने कहा कि जब उनके पास कोई सबूत हो तभी उन पर आरोप लगाए जाएं. वो दोनों तो पुलिस की निगरानी में हैं. घर में रहते हैं और पुलिस हर समय उन पर नजर रखती है. उन्होंने किसी से भी मिथिलेश भाटी को न तो धमकी दिलवाई और न ही उनके पीछे कोई गुंडे भिजवाए.
नोटिस भेजने की बात पर सीमा ने कहा, ''मिथिलेश लगातार सचिन को लेकर उल्टी-सीधी बातें कर रही हैं. इससे हमारी भावनाएं आहत हो रही हैं. मिथिलेश कहती हैं कि उन्होंने जानबूझकर सचिन को लप्पू-झींगुर नहीं कहा था. ये तो गांव की आम बोलचाल का हिस्सा है. अगर उन्होंने जानबूझकर नहीं कहा था तो वो बार-बार पिछले डेढ़ महीने से क्यों सचिन को लेकर बॉडी शेमिंग वाले बयान दे रही हैं. ये कोई गांव की भाषा नहीं है. इतना तो मैं भी जानती हूं. अगर कोई मेरे पति के बारे में गलत बोलेगा तो मुझे उससे दिक्कत होगी ही.''
मिथिलेश बोलीं- मुझे नहीं मिला कोई नोटिस
इस पर मिथिलेश ने कहा कि भावनाएं तो हमारी भी आहत हुई हैं. मेरे पति को भी इस तरह ट्रॉल किया जा रहा है. मैंने जानबूझकर कुछ भी नहीं कहा. मिथिलेश ने फिर सीमा को लेकर कहा, ''मैं तो अनपढ़ हूं. लेकिन मैं अपने पति के प्रति वफादार हूं. अपना पति छोड़कर किसी और के पास नहीं गई सीमा की तरह. अगर सीमा को सचिन से इतना ही प्यार है तो गुलाम के साथ क्या उसे प्यार नहीं था? उससे भी तो उसने लव मैरिज की थी.'' नोटिस पर मिथिलेश ने कहा कि उन्हें सीमा-सचिन का कोई नोटिस नहीं मिला है. पहले नोटिस भेजें फिर वो उसका कानूनी रूप से जवाब देगी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






