
आंध्र Vs तमिलनाडुः अमेरिका का राष्ट्रपति कोई भी हो लेकिन उपराष्ट्रपति का होगा इंडिया कनेक्शन
AajTak
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वैंस की पत्नी उषा चिलुकुरी भारतीय मूल की है. वह सैन फ्रांसिस्को की एक वरिष्ठ वकील है. उषा के माता-पिता आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पमारू गांव के रहने वाले हैं.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. पेंसिल्वेनिया में जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में पहुंचे. यहां उन्हें आधिकारिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया. इसके साथ ही ट्रंप ने ओहायो के सीनेटर जेडी वैंस को पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार भी चुना. लेकिन इस चुनाव में दोनों पार्टियों की ओर से एक बड़ा इंडिया कनेक्शन उभरकर सामने आया है.
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वैंस (JD Vance) की पत्नी उषा चिलुकुरी (Usha Chilukuri) भारतीय मूल की है. वह सैन फ्रांसिस्को की एक वरिष्ठ वकील है. उषा के माता-पिता आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पमारू गांव के रहने वाले हैं.
उषा हिंदू हैं जबकि उनके पति वैंस रोमन कैथोलिक हैं. मिल्वॉकी में रिपब्लकिन नेशनल कन्वेंशन के दौरान जब सीनेटर जेडी वैंस को ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना. उस समय उषा वहीं मौजूद थीं.
उषा का जन्म कैलिफोर्निया में हुआ था. लेकिन उनके माता-पिता मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे, जो बाद में अमेरिका शिफ्ट हो गए. उषा ने येल यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री की पढ़ाई की और बाद में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से मॉर्डन हिस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री ली.
येल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात जेडी वैंस से हुई और दोनों ने बाद में 2014 में शादी कर ली. उषा और वैंस ने केंटकी में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी. दोनों के तीन बच्चे हैं.
उषा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न लॉ फर्म में काम किया है. सिविल लिटिगेशन मामले सुलझाने में उन्हें महारत हासिल है. जेडी ने उषा को हर लिहाज से उम्दा पार्टनर बताया है. फिलहाल वह अपने पति वैंस के चुनाव प्रचार में पूरी तरह से व्यस्त है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









