
आंध्र प्रदेश: लाइव टीवी डिबेट में भिड़े नेता, बीजेपी महासचिव पर चप्पल से किया गया हमला
AajTak
दोनों ही नेताओं में टीवी डिबेट के दौरान बहस काफी बढ़ गई और देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई. इसी बीच के. श्रीनिवास राय ने बीजेपी नेता पर चप्पल से हमला कर दिया.
आंध्र प्रदेश के एक टीवी चैनल में मंगलवार को एक बेहद ही अजीब स्थिति बन गई. चैनल द्वारा बुलाई गई एक लाइव डिबेट में भारतीय जनता पार्टी (आंध्र प्रदेश) के महासचिव विष्णुवर्धन रेड्डी और एक स्थानीय नेता में बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि स्थानीय नेता ने बीजेपी महासचिव को लाइव टीवी पर चप्पल से मार दिया. दरअसल, एक तेलुगु चैनल ने किसी विषय पर बहस बुलाई थी. इसी में बीजेपी नेता विष्णुवर्धन रेड्डी के साथ अमरावती के ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य के. श्रीनिवास राय भी मौजूद थे. दोनों ही नेताओं में टीवी डिबेट के दौरान बहस काफी बढ़ गई और देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई. इसी बीच के. श्रीनिवास राय ने बीजेपी नेता पर चप्पल से हमला कर दिया. इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीरराजू समेत कई बड़े नेताओं ने निंदा की है और माफी मांगने को कहा है. दरअसल, बहस के दौरान जब बीजेपी नेता की ओर से के. श्रीनिवास राय पर टीडीपी के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए गए, तब वो भड़क गए. बीजेपी नेता विष्णुवर्धन रेड्डी के आरोपों को तो पहले श्रीनिवास राय ने नकारा और बाद में चप्पल से हमला कर दिया. बीजेपी की ओर से अब कहा गया है कि अगर टीडीपी का के. श्रीनिवास राय से कई संबंध नहीं है, तो फिर चंद्रबाबू नायडू को इस मामले की निंदा करनी चाहिए. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले ही टीडीपी और बीजेपी का एनडीए से साथ छूट चुका है, तभी से ही दोनों में तकरार जारी है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









