आंध्र प्रदेश: पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, कई घायल
AajTak
बुधवार शाम में चंद्रबाबू नायडू की कंदुकुर में एक रोड शो कर रहे थे. जब उनका काफिला गुडम सीवेज नहर को पार कर रहा था, तभी कई कार्यकर्ता नहर में गिर गए. जिससे तीन लोगों की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई और दो अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बड़ा हादसा हो गया. जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. दरअसल, बुधवार शाम में चंद्रबाबू नायडू की कंदुकुर में एक रोड शो कर रहे थे. जब उनका काफिला गुडम सीवेज नहर को पार कर रहा था, तभी कई कार्यकर्ता नहर में गिर गए. जिससे तीन लोगों की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई और दो अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 6 का इलाज चल रहा है, जो खतरे से बाहर हैं.
जानकारी के मुताबिक रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे नहर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और कई लोग नहर में गिर गए. हादसे के तुरंत बाद नायडू ने अपनी सभा रद्द कर दी. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है. उन्होंने पार्टी नेताओं से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा है.
बता दें कि चंद्रबाबू नायडू 28 से 30 दिसंबर तक नेल्लोर जिले अलग-अलग इलाकों के दौरे पर हैं. इस दौरान वह जिले के कंदुकुर, कवाली और कोवूर निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह हाल ही में कंदुकुर में मांडौस चक्रवात के कारण प्रभावित किसानों से बातचीत करेंगे. इस दौरान वह अलग-अलग इलाकों में रोड शो भी कर रहे हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






