
आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट में 2 लोगों की मौत, 15 जख्मी
AajTak
आंध्रप्रदेश में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है. यहां केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट में 2 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 लोग जख्मी हो गए. फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग लग गई. यह हादसा अक्की रेड्डीगुडेम में हुआ.
आंध्रप्रदेश में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 2 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 15 लोग जख्मी हो गए. फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग लग गई. हादसा अक्की रेड्डीगुडेम में हुआ.
यह हादसा इलुरू जिले के रेड्डीगुडेम में हुआ. यहां मुस्नूर जोन में स्थित पोरस लैब में यह ब्लास्ट हुआ. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद प्लांट में आग लग गई. इसमें दो लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं, 15 लोग जख्मी हो गए. जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के वक्त लेबोरेटरी के इस ब्लॉक में 30 लोग काम कर रहे थे.
यह हादसा बुधवार रात करीब 11.30 बजे हुआ. प्लांट में गैस लीक होने के बाद ब्लास्ट हुआ. इसके बाद प्लांट की यूनिट में आग लग गई. घायलों को नुज्विड के GMH अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के साथ-साथ दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं. आग पर काबू पाया जा चुका है. एसपी राहुल देव शर्मा के मुताबिक दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि रिएक्टर में विस्फोट हुआ या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी.
इससे पहले आंध्र प्रदेश के विजाग में 25 मई 2021 को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीलीए) प्लांट में भीषण आग लग गई थी. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक एक पाइप लाइन में ब्लास्ट होने से आग लगी थी. एचपीसीएल क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में पहले आग लगी फिर स्थितियां गंभीर हो गईं. सीडीयू युनिट पूरी तरह से बंद हो गई है. आग पर काबू पाने के लिए विशाखापत्तनम जिले की अलग-अलग इंडस्ट्रियल युनिट की फायर बिग्रेडकी गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं.
3 दिन पहले गुजरात की कंपनी में हुआ था ब्लास्ट

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







