
आंदोलन कर रहे किसानों से आज मुलाकात करेंगे CM अरविंद केजरीवाल, जानें क्या हैं मायने?
AajTak
संसद में बीजेपी शासित केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग कर चुकी आम आदमी पार्टी अब सड़क पर आंदोलन करने जा रही है. पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किसानों के मुद्दों के समर्थन में एक महापंचायत करने का ऐलान किया है.
देश की राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुलाकात करने वाले हैं. उन्होंने रविवार 21 फरवरी की दोपहर कृषि कानून के विरोध में उतरे अलग-अलग किसान संगठन के नेताओं से मिलने का समय तय किया है. रविवार को किसान नेताओं के साथ बुलाई गई इस बैठक का आयोजन सिविल लाइन्स स्थित दिल्ली विधानसभा में किया गया है. जाहिर है दिल्ली के बॉर्डर पर किसान पिछले करीब 3 महीने से आंदोलन कर रहे हैं. सीएम केजरीवाल की मुलाकात के दौरान कृषि बिल के विरोध के साथ-साथ किसानों की अन्य समस्याओं पर भी बातचीत होगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











