
आंखों में मिर्च झोंकी, एयरगन से डराया... एक्टिवा सवार बदमाशों ने नामी फर्म के कर्मचारियों से लूट लिए 65 लाख
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. यहां एक फर्म के कर्मचारी ऑटो रिक्शा से ऑफिस जा रहे थे, उसी दौरान दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने कर्मचारियों से 65 लाख की लूट कर ली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है.
गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) के एलिस ब्रिज इलाके में आंगड़िया पीढ़ी के कर्मचारियों से 65 लाख रुपये की लूट कर ली गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, आर कांतिलाल आंगड़िया पीढ़ी के दो कर्मचारी ऑटो रिक्शा पर सवार होकर ऑफिस जा रहे थे. इनका ऑफिस सीजी रोड पर स्थित है. दोनों जब जमालपुर एपीएमसी से निकले तो रास्ते में इनके साथ लूट की वारदात हो गई.
बाबूभाई प्रजापति और मनोज पटेल आर कांतिलाल आंगड़िया पीढ़ी में 10 साल से नौकरी करते हैं. ये दोनों एलिस ब्रिज जिम खाना के पास पहुंचे थे, उसी दौरान हेलमेट पहने हुए दो लोग एक्टिवा पर सवार होकर वहां आ गए और ऑटो रिक्शा रोक लिया. एक्टिवा सवार लुटरों ने आंगड़िया पीढ़ी के कर्मचारियों की आंखो में पहले मिर्च पाउडर झोंक दिया.
यह भी पढ़ें: पूरी की पूरी ज्वेलरी शॉप लूटने के बाद चोरों ने मनाया जश्न, खुशी से झूमे, देखें CCTV वीडियो
लुटेरों के पास एयरगन भी थी, जिसे दिखाकर कर्मचारियों को डराने की कोशिश की. जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक लुटेरे 65 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. इस घटना के बाद जैसे ही लोगों को पता चला तो हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
वारदात के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. क्राइम ब्रांच के साथ एफएसएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया. लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं. हेलमेट पहने 65 लाख रुपये की लूट करने वालों का भागते समय की तस्वीर सामने आई है. इस वारदात में रिक्शा पर सवार आंगड़िया पीढ़ी के दोनों कर्मचारी घायल हो गए हैं, जिन्हें एसवीपी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










