
आंखों में आंसू, पत्नी-बच्चों को गले लगाया... बरी होकर इमोशनल हुए केजरीवाल- Photos
AajTak
दिल्ली की शराब पॉलिसी केस में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत नहीं थे और यह पूरा मामला राजनीतिक षड्यंत्र था.
दिल्ली की शराब पॉलिसी केस में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को बरी हो गए. कोर्ट का फैसला आने के बाद वह भावुक हो गए. फैसले के बाद उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पूरा का पूरा फर्जी केस बनाया गया था. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया और कहा कि दोनों ने मिलकर आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा, ताकि आम आदमी पार्टी को खत्म किया जा सके.
परिवार के साथ भावुक हुए केजरीवाल पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल जब फैसले के बाद बाहर आए तो उन्होंने पत्नी और बच्चों को गले से लगा लिया. इस दौरान की भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. उन्होंने आंखों में आंसू लिए बच्चों को जोर से हग कर लिया और इस दौरान जीत और बरी होने की जो खुशी नजर आई वह अलग ही दिख रही थी.
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, 'मैं न्यायाधीशों का धन्यवाद करना चाहती हूं. अरविंद केजरीवाल ने अपना पूरा जीवन ईमानदारी के साथ जिया है. हमने अत्याचार सहा है. उन्हें जेल में डाला गया. आप बताइए, क्या यह भ्रष्टाचार का मामला था? नहीं, यह सब सत्ता के लिए रची गई साजिश थी.'
उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने कठिन समय का सामना किया, लेकिन सच और ईमानदारी पर उनका भरोसा कभी नहीं डगमगाया. उनके मुताबिक, यह लड़ाई सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सच और न्याय की थी. उन्होंने समर्थकों का भी आभार जताया और कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









