
आंखें हो रही हैं कमजोर, दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जाएं...नेत्र विशेषज्ञ ने बताए
AajTak
अगर किसी की नजर कमजोर हो रही है या फिर दृष्टि धुंधली हो रही है तो उसे क्या संकेत नजर आते हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
आंखों की समस्याएं समय के साथ-साथ काफी अधिक बढ़ चुकी हैं. पिछले 10 वर्षों में 10 में से छह वयस्कों ने आंखों की रोशनी कम होने का अनुभव किया है और 40 प्रतिशत को कभी-कभी देखने में परेशानी होती है. 31 प्रतिशत लोगों का कहना है कि उनकी नजर सही है. 74 प्रतिशत लोगों का दावा है कि उनकी नजर कमजोर हो रही है, इसके लक्षण उन्हें नजर नहीं आते. नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जोसी फोर्ट, जो 20 वर्षों से स्पेकसेवर्स के ऑप्टोमेट्रिस्ट रहे हैं, उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे संकेत हैं जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि आपकी आंखें कमजोर हो रही हैं. अगर इनका इलाज ना किया जाए तो आपकी आंखें तेजी से खराब होती जाएंगी.
आंखें खराब हो रही हैं, यह पहचानने के लिए डॉ. जोसी ने कौन से संकेत बताए हैं, यह जान लीजिए.
1. अगर आप होटल में खाना खाने गए हैं और फूड मेनू को या फिर छोटे शब्दों को क्लियर रूप से पढ़ने के लिए आपको उसे दूर से पढ़ना पढ़ रहा है.
2. बेहतर ढंग से पढ़ने के लिए अपने मोबाइल के शब्दों को जूम करना पढ़ रहा है.
3. जब आप चीजें पढ़ने की कोशिश करते हैं तो आपके चेहरे के हावभाव बदल जाते हैं यानी आंखों पर जोर देना पढ़ रहा है.
4. कुछ पढ़ने या बारीक काम करने के लिए नॉर्मल से अधिक या तेज रोशनी की जरूरत लगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











