
आंखें दिखा रहे बांग्लादेश की भारत के सामने कितनी है मिलिट्री और आर्थिक ताकत?
AajTak
Bangladesh न जाने किसके बहकावे में आकर हेकड़ी दिखा रहा है. न तो मिलिट्री में दम. न ही अर्थव्यवस्था में. भारत ने व्यापार में हाथ खींचे तो उसकी हालत पस्त हो जाएगी. अगर सीमा के अंदर हाथ डाल दिए तो बांग्लादेश की सेना कुछ घंटे भी नहीं टिक पाएगी. जानिए बांग्लादेश की मिलिट्री और आर्थिक ताकत...
दुनिया के 145 देशों में बांग्लादेश की मिलिट्री रैंकिंग 37वीं हैं. भारत के साथ जंग करने की वो हिम्मत नहीं कर सकता. लेकिन चीन या किसी अन्य इस्लामिक देश ने उसे भड़काया तो कुछ दिन के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. 16.72 करोड़ की आबादी वाले देश की जीडीपी भारत से 9 गुना छोटी है. बांग्लादेश जितना एक्सपोर्ट करता है, उससे 13 गुना ज्यादा भारत का एक्सपोर्ट है.
यह भी पढ़ें: Bangladesh New Drone: बांग्लादेश ने भारत सीमा के पास तैनात किया खतरनाक ड्रोन, अलर्ट पर इंडियन आर्मी
बांग्लादेश का क्षेत्रफल 1.48 लाख वर्ग km से ज्यादा है. जिसके पास 580 km लंबी समुद्री सीमा है. अंतरराष्ट्रीय सीमा की लंबाई 4413 km है. बांग्लादेश की सभी सेनाओं को मिला लें तो उसके पास कुल मिलाकर 69.63 लाख जवान हैं. जिसमें से 1.63 लाख एक्टिव हैं.
बांग्लादेश के पास रिजर्व फोर्स नहीं है. लेकिन 68 लाख की पैरामिलिट्री जरूर है. वायुसेना के 17,400, थल सेना में 1.60 लाख और नौसेना में 25,100 सैनिक शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी का एक सीक्रेट टेस्ट और पड़ोसियों में खौफ... पूरा चीन-PAK इस मिसाइल की रेंज में

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










