
अहम मुद्दों पर कैसा है देश का राजनीतिक मूड? MOTN सर्वे में देखिए
AajTak
Mood of the nation 2026 सर्वे के आंकड़े जारी हुए हैं. यह सर्वे इंडिया टुडे और सी-वोटर की ओर से देश का मिजाज जानने के लिए किया गया. सर्वे में लोगों से ये पूछा गया कि अगर आज देश में चुनाव हो तो किसकी बनेगी सरकार? अगले प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे बेहतर चेहरा कौन-सा होगा? देखें अहम मुद्दों पर देश का राजनीतिक मूड.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











