
अस्पताल में शख्स ने महिला डॉक्टर को कहा, Bloody...मिली 6 महीने जेल की सजा
AajTak
आरोपी ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने महिला डॉक्टर को उसकी शिकायत के आधार पर मेमो भी जारी किया था. मजिस्ट्रेट ने कहा, यह "दिखाता है कि वह डॉक्टर से खुश नहीं था लेकिन आरोपी को महिला डॉक्टर को गाली देने का कोई अधिकार नहीं है.''
मुंबई में एक कारोबारी शख्स को महिला डॉक्टर को गाली देना महंगा पड़ गया है. कोर्ट ने इस मामले में उसको 6 महीने जेल की सजा सुनाई है. मामला मुंबई के गिरगांव इलाके का है. दरअसल 14 नवंबर, 2017 को शाम करीब 6 बजे पारसी जनरल अस्पताल में आरोपी ने अपनी मां को भर्ती कराया था.
डॉक्टर ने आरोपी को बताया कि उसकी मां की हालत स्थिर है लेकिन फिर भी आरोपी हंगामा करता रहा और इसी दौरान महिला डॉक्टर से वो गाली-गलौज करने लगा. उसने Bloody.... जैसी गाली का इस्तेमाल किया. महिला डॉक्टर ने अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर आरोपी के खिलाफ गांवदेवी थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी.
इस मामले में अस्पताल के कुछ डॉक्टर गवाह के रूप में कोर्ट में पेश हुए और अदालत को बताया कि आरोपी ने महिला डॉक्टर को गंदी-गंदी गालियां दी थी. महिला डॉक्टर ने आरोपी पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया.
आरोपी ने बचाव में कहा कि डॉक्टरों की गवाही नहीं मानी जा सकती क्योंकि वो महिला डॉक्टर को जानते हैं और उसके दोस्त हैं इसलिए उनके सबूत भरोसेमंद नहीं हैं. हालांकि, मजिस्ट्रेट नदीम पटेल ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि गवाह एक-दूसरे को जानते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वे फंसाने के लिए ऐसा कहें.
आरोपी ने अदालत को यह भी बताया कि उसके रिश्तेदार भी अस्पताल के वेटिंग एरिया में थे, लेकिन पुलिस ने उनके बयान दर्ज नहीं किए. इसपर मजिस्ट्रेट ने कहा कि "अभियोजन का यह मामला नहीं है कि घटना मरीज के रिश्तेदारों के सामने हुई थी. इसलिए, यदि रिश्तेदार मौजूद नहीं हैं, तो उनका बयान दर्ज करने का कोई मतलब नहीं है."
सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट ने कहा कि जब आरोपी का बयान उसके सामने दर्ज किया गया था, तो आरोपी ने बताया था कि उसकी मां बीमार थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने महसूस किया कि महिला डॉक्टर और अन्य कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन करने में लापरवाही कर रहे थे और इसलिए उन्होंने शिकायत की थी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










