
असम सीएम हिमंत बिस्वा ने ओवैसी पर साधा निशाना, बोले- 600 मदरसे बंद किए, 300 और...
AajTak
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा करीमनगर पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य में लव जिहाद को रोकने के लिए काम कर रही है. सरमा ने एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा. कहा कि ओवैसी को बताना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री रहते हुए 600 मदरसों को बंद किया है. इस साल 300 और मदरसों को बंद करूंगा.
अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा करीमनगर पहुंचे. यहां उन्होंने एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का नाम लेते हुए कहा कि उनको बताना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने राज्य में 600 मदरसों को बंद किया है. साथ ही इस साल 300 और मदरसों को बंद कर दूंगा.
हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि हमारी सरकार राज्य में लव जिहाद को रोकने के लिए काम कर रही है. हम असम में मदरसों को बंद करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं. 600 मदरसों को बंद कर दिया है और अभी 300 मदरसों को बंद करना है.
बीते दिनों बहुविवाह मामले पर कही थी ये बात
इससे पहले 9 मई को उन्होंने कहा था कि वो एक अधिनियम के तहत राज्य में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं. असम सरकार ने यह जांच करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने का फैसला किया है कि राज्य सरकार के पास क्षेत्र में बहुविवाह पर रोक लगाने का अधिकार है या नहीं.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा, 'असम सरकार ने यह जांचने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने का फैसला किया है कि क्या राज्य विधानमंडल को राज्य में बहुविवाह पर रोक लगाने का अधिकार है. समिति भारत के संविधान के अनुच्छेद 25 के साथ पढ़े जाने वाले मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) अधिनियम, 1937 के प्रावधानों की जांच करेगी, जो कि राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत हैं. समिति सभी स्टेकहोल्डर के साथ व्यापक विचार-विमर्श करेगी. ताकि सही निर्णय लिया जा सके.'

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










