
असम में 92 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी BJP! बंगाल में दो चरणों के कैंडिडेट्स पर लगी मुहर
AajTak
बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने चुनाव समिति के सामने कहा है कि अगर ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ती हैं तो वह उनके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहेंगे.
असम और पश्चिम बंगाल में सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई. इस बैठक में फैसला लिया गया है कि बीजेपी असम में कुल 92 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इसके बाद पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई. गुरुवार देर रात तक यह बैठक चलती रही. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्विटर हैंडल पर बैठक की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इस बैठक में विधानसभा चुनाव के बारे में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय किए गए.'
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









