
असम में 'पाकिस्तान का समर्थन' करने पर एक और गिरफ्तारी, अब तक पकड़े जा चुके हैं 65 लोग
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में असम में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अब तक ऐसे 65 लोगों को पकड़ा जा चुका है जिन्होंने पाकिस्तान का समर्थन किया था. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि अब तक 65 राष्ट्रविरोधी तत्व गिरफ्तार किए जा चुके हैं. यह गिरफ्तारी 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुए राज्यव्यापी 'राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान' का हिस्सा है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है, जिससे राज्य में इस तरह के मामलों में अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है. यह जानकारी शनिवार को खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी है.
पाकिस्तान समर्थन में अब तक 65 गिरफ्तार
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया, पुलिस ने गुवाहाटी के गोसाईगांव क्षेत्र से जॉयनल अबेदीन नामक व्यक्ति को पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उन्होंने लिखा, 'अब तक 65 राष्ट्रविरोधी तत्व गिरफ्तार किए जा चुके हैं.'
यह गिरफ्तारी 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुए राज्यव्यापी 'राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान' का हिस्सा है. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद असम पुलिस ने सोशल मीडिया पर भारत विरोधी या पाकिस्तान समर्थक सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की.
मुख्यमंत्री सरमा ने पहले ही चेतावनी दी थी कि ऐसे लोगों के खिलाफ राज्य सरकार का अभियान जारी रहेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा. इस मामले में गिरफ्तार लोगों में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं.
सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











