
असम मिलिट्री स्टेशन पर हमले में NIA ने 4 के खिलाफ दयार किया आरोपपत्र, उल्फा ने ली थी जिम्मेदारी
AajTak
ये हमला असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथर में एक सैन्य शिविर पर इसी तरह के हमले के एक महीने से भी कम समय बाद हुआ था. उल्फा (आई) ने 15 दिसंबर 2023 को हमलों की जिम्मेदारी ली थी.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को दिसंबर 2023 में असम में मिलिट्री स्टेशन पर उल्फा (आई) के हमले के सिलसिले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. प्रतिबंधित सैन्य संगठन उल्फा (आई) के दो मोटरसाइकिल सवार कैडरों ने 14 दिसंबर को जोरहाट जिले के लिचुबारी में सैन्य स्टेशन पर ग्रेनेड फेंके थे. यह सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा था. ये हमला असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथर में एक सैन्य शिविर पर इसी तरह के हमले के एक महीने से भी कम समय बाद हुआ था. उल्फा (आई) ने 15 दिसंबर 2023 को हमलों की जिम्मेदारी ली थी.
दोनों हमलों की पूरी साजिश, म्यांमार में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से उल्फा (आई) एसएस कैप्टन, अभिजीत गोगोई उर्फ कनक गोगोई उर्फ रुमेल असोम उर्फ ऐचेंग असोम उर्फ ऐशांग असोम, के साथ उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ उर्फ परेश असोम ने रची थी. इन हमलों के पीछे एक अन्य प्रमुख साजिशकर्ता की पहचान संगठन के एसएस ब्रिगेडियर, अरुणोदय दोहुतिया उर्फ अरुणोदय असोम के रूप में की गई थी.
NIA की जांच में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, जिनकी पहचान बिप्लब बरुआ, बिराज कचारी और अच्युत गोगोई के रूप में हुई थी. तीनों के खिलाफ मंगलवार को आरोप पत्र दाखिल किया गया. साथ ही फरार चल रहे एसएस कैप्टन ऐचेंग चारों के खिलाफ आईपीसी, यूए (पी) ए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया. NIA ने काकोपाथर आर्मी कैंप हमले से जुड़े मामले को असम पुलिस से अपने पास ले लिया था. इस मामले में पहले छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









