
असम पुलिस ने किया बांग्लादेशी आतंकी संगठन ABT के मॉड्यूल का पर्दाफाश, PFI के लोग भी करते हैं काम
AajTak
असम पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान हुसैन ने बताया कि वह बारपेटा जिले के पीएफआई का अध्यक्ष था. ABT में शामिल होने से पहले वह निचले असम में PFI के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था, लेकिन बाद में एबीटी में शामिल होने के लिए इस्तीफा दे दिया.
असम पुलिस ने शनिवार को बताया कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और बांग्लादेशी आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) के बीच संबंध हैं. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने एबीटी आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए अप्रैल महीने में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है.
असम पुलिस के अधिकारी अनुसार, कुछ पीएफआई कार्यकर्ता बांग्लादेश में स्थित अल-कायदा आतंकी संगठन से प्रेरित इस्लामिक चरमपंथी समूह एबीटी के लिए काम कर रहे हैं और वे राज्य में पीएफआई की सभी गतिविधियों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. असम पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) (विशेष शाखा) हिरेन नाथ ने इसकी पुष्टि की है.
बारपेटा जिले का PFI अध्यक्ष था हुसैन
एजेंसी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान हुसैन ने बताया कि वह बारपेटा जिले के पीएफआई का अध्यक्ष था. अंसारुल्लाह बांग्ला टीम में शामिल होने से पहले वह निचले असम में पीएफआई के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था, लेकिन बाद में एबीटी में शामिल होने के लिए इस्तीफा दे दिया जहां उसे मेहदी हसन द्वारा प्रशिक्षित किया गया था.
एडीजीपी के मुताबिक, असम पुलिस ने अब तक पीएफआई और सीएफआई के खिलाफ 18 मामले दर्ज किए हैं. उन्होंने बताया, "18 मामलों में से 16 पीएफआई के खिलाफ दर्ज हैं, जबकि अन्य दो मामले सीएफआई के खिलाफ दर्ज हैं."
संवेदनशील मुद्दे पर भड़काते हैं PFI के लोग

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






