
असम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन जब्त, 4 गिरफ्तार
AajTak
सीएम ने X पर लिखा कि पड़ोसी राज्य से आ रहे एक वाहन को राधे प्यारे बाजार में रोका गया और पुलिस ने उस वाहन में ले जाई जा रही 670 ग्राम हेरोइन जब्त कर ली. पुलिस ने यह कार्रवाई एक खुफिया जानकारी के आधार पर की.
असम के श्रीभूमि जिले में नशे का कारोबार करने वालों को पुलिस ने बड़ा झटका दिया. जिला पुलिस ने शुक्रवार को 5.34 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त कर ली. नशे की खेप ले जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने X अकाउंट पर दी.
सीएम ने अपनी पोस्ट पर लिखा कि पड़ोसी राज्य से आ रहे एक वाहन को राधे प्यारे बाजार में रोका गया और पुलिस ने उस वाहन में ले जाई जा रही 670 ग्राम हेरोइन जब्त कर ली. पुलिस ने यह कार्रवाई एक खुफिया जानकारी के आधार पर की.
पोस्ट में बताया गया कि विश्वसनीय इनपुट के आधार पर, राधा प्यारे बाजार में एक एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशन चलाया गया, जहां पड़ोसी राज्य से आ रहे एक वाहन को श्रीभूमि जिला पुलिस ने रोका और 670 ग्राम हेरोइन बरामद की.
सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस संबंध में तीन लोगों को पकड़ा गया और आगे की जांच में एक डीलर को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










