
असम: जमीन खाली कराने को लेकर बड़ा बवाल, चली गोलियां, दो की मौत, देखिए तस्वीरें
AajTak
यह झड़प उस वक्त हुई जब राज्य कृषि परियोजना से संबंधित भूमि से अवैध अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए पुलिस की टीम वहां पहुंची थी. बीते दिनों असम सरकार ने भूमि को पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने और राज्य कृषि परियोजना में भूमि का उपयोग करने का निर्णय लिया था.
असम के दरांग जिले के धौलपुर गोरुखुटी इलाके में गुरुवार को पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई जिसमें कम से कम दो प्रदर्शनकारी मारे गए जबकि नौ पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य घायल हो गए.
यह झड़प उस वक्त हुई जब राज्य कृषि परियोजना से संबंधित भूमि से अवैध अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए पुलिस की टीम वहां पहुंची थी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











