
असंतोष, असहमति और टू नेशन थ्योरी... क्या बलूचिस्तान को लेकर पाकिस्तान दोहरा रहा है 1971 वाला इतिहास?
AajTak
इस्लामाबाद में प्रवासी पाकिस्तानी सम्मेलन में बोलते हुए जनरल मुनीर ने सिर्फ बलूचिस्तान की बात नहीं की, बल्कि पाकिस्तान की बुनियाद यानी टू-नेशन थ्योरी को भी सामने लाया. उन्होंने कहा,
ढाका के पतन को 50 साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन लगता है इतिहास फिर से वही सब दोहराने को तैयार है और इस बार बलूचिस्तान में. हाल ही में इस्लामाबाद में एक भड़काऊ भाषण में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने बलूच विद्रोहियों और अलगाववादी गुटों को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने राष्ट्रीय एकता और टू-नेशन थ्योरी की बात की. लेकिन उनकी बातों ने लोगों को परेशान कर दिया, क्योंकि ये 1971 की याद दिलाती हैं, जब जनरल याह्या खान ने भी पूर्वी पाकिस्तान की मांगों को बाहरी साजिश बताकर खारिज कर दिया था, और फिर बांग्लादेश बन गया.
मुनीर की बातें और उनका लहजा बिल्कुल वही लगता है, जो याह्या खान ने ढाका के पतन से पहले कहा था. एकता की बात, असहमति को नजरअंदाज करना, और सैन्य ताकत की धमकी—ये सब वही पुराना राग है. बलूचिस्तान में सालों से संघर्ष चल रहा है, और मुनीर का ये सख्त रवैया सवाल उठाता है: क्या पाकिस्तान फिर से वही गलती दोहराने जा रहा है, बस नाम बदलकर?
'हम एक राष्ट्र नहीं हैं': मुनीर ने टू-नेशन थ्योरी फिर से छेड़ी इस्लामाबाद में प्रवासी पाकिस्तानी सम्मेलन में बोलते हुए जनरल मुनीर ने सिर्फ बलूचिस्तान की बात नहीं की, बल्कि पाकिस्तान की बुनियाद यानी टू-नेशन थ्योरी को भी सामने लाया. उन्होंने कहा, "हमारा धर्म अलग है, रीति-रिवाज अलग हैं, परंपराएं अलग हैं, सोच अलग है, सपने अलग हैं. यही टू-नेशन थ्योरी की बुनियाद है. हम दो राष्ट्र हैं, एक नहीं."
उन्होंने विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों से कहा कि वे अपने बच्चों को ये बातें बताएं, ताकि वो इसे न भूलें. ये भाषण, जो पहचान की सियासत और इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से भरा था, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इससे पाकिस्तान में टू-नेशन थ्योरी की सही जगह और इसके खतरों पर बहस तेज हो गई है.
टू-नेशन थ्योरी क्या है? टू-नेशन थ्योरी वो विचार था, जिसके आधार पर 1947 में पाकिस्तान बना. इसके मुताबिक, ब्रिटिश भारत में हिंदू और मुसलमान दो अलग-अलग राष्ट्र थे, जो एक साथ शांति से नहीं रह सकते. पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना ने कहा था कि हिंदू और मुसलमानों की सोच, रीति-रिवाज और कानून अलग हैं, इसलिए एक राष्ट्र बनाना नामुमकिन है. दूसरी तरफ, भारत ने धर्मनिरपेक्षता और सबको साथ लेकर चलने का रास्ता चुना.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





