
अश्लील वीडियो की लत और नशे में हैवानियत... भोपाल में गिरफ्तार 'सीरियल कटर मैन' की खौफनाक कहानी
AajTak
भोपाल में सड़क पर चलती युवतियों पर कटर से हमला करने वाला सनकी युवक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. आरोपी की विकृत मानसिकता, पोर्न एडिक्शन और नशे की हालत में वारदात की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. पुलिस ने 900 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर 'सीरियल कटर मैन' को गिरफ्तार किया है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों पर बीते दिनों दहशत फैलाने वाला 'सीरियल कटर मैन' आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. आजाद लड़कियों को देखकर गुस्से से बेकाबू होने वाला यह आरोपी नशे की हालत में राह चलती युवतियों पर ब्लेड और कटर से हमला करता था. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पोर्न वीडियो देखने का आदी था. उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बरामद हुआ है.
आरोपी की पहचान 37 वर्षीय देवेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है, जो भोपाल के करोंद इलाके में रहता था. वो मूल रूप से सागर जिले का निवासी बताया जा रहा है. 29 जनवरी की रात उसने पिपलानी इलाके में तीन और अयोध्या नगर में एक युवती पर कटर से हमला किया था. एक ही रात में चार वारदातों के बाद पूरे शहर में दहशत फैल गई थी. आरोपी तेज रफ्तार बाइक से आकर धारदार हथियार से हमला करता.
इसके बाद मौके से फरार हो जाता था. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इससे पहले सागर जिले में भी साल 2014 में पांच से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका था, लेकिन तब वह पुलिस की पकड़ से बाहर रह गया था.भोपाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 से ज्यादा टीमों का गठन किया था. करीब 150 जवानों को लगाया गया और 900 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई.
तकनीकी साक्ष्यों और स्केच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई है. उस पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था. बुधवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अयोध्या नगर बायपास के पास कोच फैक्ट्री के इलाके में मौजूद है. किसी वारदात के फिराक में है. इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी के वक्त आरोपी की गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें कटर बरामद हुआ.
एडिशनल कमिश्नर अवधेश गोस्वामी ने बताया कि आरोपी नशा करने के बाद महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाता था. पिपलानी थाना क्षेत्र में उसके पुराने अपराध भी दर्ज पाए गए हैं. एक घटना के दौरान आरोपी की एक लड़की के दोस्त से झड़प भी हुई थी, जिसके बाद वह मौके से भाग निकला था. भोपाल में हुए वारदात के मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी का जुलूस भी निकाला गया.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











