
अवैध संबंधों के शक में सनसनीखेज वारदात, देवर ने पीट-पीटकर की भाभी की हत्या
AajTak
बिहार के नालंदा एक युवक ने अवैध संबंधों के शक और पैसों के लिए अपनी भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
बिहार के नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक और पैसे के लिए देवर ने बड़े भाई की पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद शव को फंदे से लटका दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, आशा देवी की शादी 6 साल पहले जहानाबाद क्षेत्र के ओखरी गांव निवासी अर्जुन रविदास से हुई थी. आशा अपने परिवार के साथ नूरसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव में किराए पर रहती थी. वह दो दिन पहले ही गांव लौटी थी. आशा के देवर ने आशा को गांव के किसी व्यक्ति से बात करते देख लिया था, इसके बाद कहासुनी हुई और देवर ने मारपीट कर दी. आरोप है कि आशा के उसके देवर ने फंदे से लटका दिया और पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया.
आसपास के लोगों ने मायकेवालों की दो खबर
इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने आशा के मायके वालों को घटना की जानकारी दी. आनन-फानन में मायके वाले मौके पर पहुंचे. मृतका के पिता का आरोप है कि अवैध संबंध के शक में देवर ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव फंदे से लटका दिया है, ताकि पूरी वारदात आत्महत्या प्रतीत हो.
घटना को लेकर क्या बोले थानाध्यक्ष?
नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. पिता ने महिला के देवर पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है. सभी ससुराली परिवार गांव छोड़कर फरार हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











