
अवैध मसाज पार्लर में पुलिसवालों ने मारा छापा और अपने ही कमिश्नर को पकड़ लिया!
AajTak
हॉन्गकॉन्ग पुलिस ने हाल ही में एक गैर-कानूनी मसाज पार्लर पर छापा मारा था. हालांकि इस पुलिस फोर्स को वहां जो मिला, उसकी इन पुलिसवालों ने शायद ही कल्पना की होगी. ये मसाज पार्लर बिना लाइसेंस के चल रहा था और जब यहां छापा पड़ा तो हॉन्गकॉन्ग पुलिस का एक टॉप अधिकारी लोकेशन पर पाया गया.
हॉन्गकॉन्ग पुलिस हाल ही में एक गैर-कानूनी मसाज पार्लर पर छापा मारने के बाद से सुर्खियों में है क्योंकि इस पुलिस फोर्स को वहां जो मिला, उसकी इन पुलिसवालों ने शायद ही कल्पना की होगी. ये मसाज पार्लर बिना लाइसेंस के चल रहा था और जब यहां छापा पड़ा तो हॉन्गकॉन्ग पुलिस का एक टॉप अधिकारी लोकेशन पर पाया गया. इस अफसर का नाम फ्रेडरिक चोई चिन-पेंग है. ये शख्स हॉन्गकॉन्ग पुलिस में सीनियर असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर काबिज है. साउथ चीन मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स को रेड में पकड़ने के बाद उसे लीव पर भेज दिया गया है. बता दें कि फ्रेडरिक पुलिस नेशनल सिक्योरिटी यूनिट का डायरेक्टर है. माना जा रहा है कि इस घटना के बाद हॉन्गकॉन्ग पुलिस की छवि को तगड़ा झटका लग सकता है. साल 2019 के बाद से ही हॉन्गकॉन्ग पुलिस को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल इसी साल से ही हॉन्गकॉन्ग पुलिस एंटी गर्वनमेंट प्रदर्शनों पर क्रैकडाउन के चलते लोगों के बीच काफी अलोकप्रिय होने लगी थी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












