
अवैध प्रवासी रवांडा डिपोर्ट होने चाहिए, प्रवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले ऋषि सुनक ऐसा क्यों कह रहे हैं
AajTak
Rishi Sunak PM race: ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में आगे चल रहे ऋषि सुनक ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती दिखाने का संकेत दिया है. उन्होंने कहा है कि हमारी सीमाएं सुरक्षित और नियंत्रित होनी चाहिए और ब्रिटेन के अवैध प्रवासियों को रवांडा डिपोर्ट करना चाहिए.
ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में ऋषि सुनक आज सेकेंड राउंड की वोटिंग की चुनौती का सामना कर रहे हैं. आज कंजरवेटिव सांसद दूसरे राउंड का मतदान करेंगे. इस दौर में जिस उम्मीदवार को सबसे कम वोट मिलेगा वो इस रेस से बाहर हो जाएगा. इस रेस में अभी ऋषि सुनक समेत 6 उम्मीदवार शामिल हैं.
42 साल के भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता ऋषि सुनक एलिमिनेशन राउंड में सबसे ज्यादा 88 वोट पाकर पीएम पद की रेस में टॉप स्कोरर बने हुए हैं. यही नहीं वे अपने आलोचकों को करारा जवाब दे रहे हैं. ऋषि सुनक ने बोरिस जॉनसन की अवैध प्रवासियों को रंवाडा में डिपोर्ट करने की पॉलिसी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि आपराधिक गिरोहों का एक ऐसा गैंग है जो ब्रिटेन आने की कोशिश कर रहे लोगों की जान ले रहा है. इसलिए इसे रोकने की जरूरत है और हमें अपना बॉर्डर भी सुरक्षित करने की जरूरत है.
बता दें कि ब्रिटिश संसद के 358 उम्मीदवार पीएम पद के 6 कैंडिडेट को अपना वोट डालेंगे. इन 6 उम्मीदवारों में ऋषि सुनक, पेन्नी मॉर्डान्ट, लिड ट्रॉस, केमी बेडेनोक, टॉम टुजैन्ट और भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन शामिल हैं.
अवैध प्रवासियों पर सख्ती के पक्षधर
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ऋषि सुनक ने पीएम बनने पर अपनी सरकार की योजना बताते हुए कहा कि देश की सीमाओं को नियंत्रित और सुरक्षित करने के लिए वे वैसी इमीग्रेशन पॉलिसी के पक्षधर थे जहां अवैध प्रवासियों को रवांडा में डिपोर्ट कर दिया जाना चाहिए.
बता दें कि अवैध प्रवासियों को रवांडा में रिपोर्ट करने की योजना बोरिस जॉनसन की थी. हालांकि प्रवासी समुदाय से नाता रखने के बावजूद वे ऐसा क्यों चाहते हैं ऐसा पूछा जाने पर ऋषि सुनक ने कहा, "मैं एक इमिग्रेंट्स का बच्चा और ग्रैंडचाइल्ड होने पर भी ऐसा कह रहा हूं. इस देश का लोगों का स्वागत करने का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है, लेकिन यह भी सही है कि यहां कौन आ रहा है, इस पर हमारा नियंत्रण है. और, दुख की बात है कि यहां आपराधिक गिरोहों का एक अवैध समूह है जो यहां आने की जुगाड़ में जुटे लोगों की जान ले रहा है. हमें इसे रोकना चाहिए. हमने जो नीति बनाई है, वह हमें ऐसा करने की क्षमता देती है."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









