
अवैध खनन, दबंगई और मनी लॉन्ड्रिंग... दुबई फरार सहारनपुर के हाजी इकबाल ने कैसे खड़ा कर लिया अरबों का साम्राज्य?
AajTak
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मोहम्मद इकबाल उर्फ हाजी इकबाल (Haji Iqbal) की अरबों की संपत्ति को ईडी ने जब्त किया है. दरअसल, हाजी इकबाल की पिछली सरकारों में तूती बोलती थी. अवैध खनन के बूते उसने अरबों का साम्राज्य खड़ा कर दिया. इस समय माना जा रहा है कि वह अरब देश में छिपा हो सकता है. उस पर अवैध खनन, दबंगई और मनी लॉन्ड्रिंग के केस चल रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के समय कभी हाजी इकबाल उर्फ बाला (Haji Iqbal) के नाम की तूती बोलती थी. खनन के कारोबार में हाजी इकबाल का आशीर्वाद उससे जुड़े लोगों को करोड़पति बना रहा था. अब उसी हाजी इकबाल की अपराध से जुटाई संपत्ति पर कार्रवाई हो रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाजी इकबाल की 4440 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. हाजी इकबाल की पहले भी अरबों की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं. उस पर करीब 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं.
सपा और बसपा सरकार के कार्यकाल में मोहम्मद इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा खनन माफिया था. उसने करोड़ों का अवैध कारोबार फैला रखा था. खनन के अवैध कारोबार से उसने अवैध संपत्ति अर्जित की.
मई 2022 में सहारनपुर पुलिस ने हाजी इकबाल के करीबियों की एक सौ सात करोड़ की 123 संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया था. मई 2022 में जब जांच की गई तो मोहम्मद इकबाल और उसके गैंग के नाम पर कुल 123 संपत्तियां दर्ज थीं, जिनकी कीमत 364013130/- रुपये (छत्तीस करोड़ 40 लाख तेरह हजार एक सौ तीस रुपये) बताई गई थी.
यह भी पढ़ें: UP: 4440 करोड़ की जमीन और यूनिवर्सिटी बिल्डिंग जब्त, फरार खनन माफिया मोहम्मद इकबाल पर ED का एक्शन
ये तमाम संपत्तियां हाइवे किनारे की थीं, जिन पर बेशकीमती बाग लगे थे, लिहाजा बाजार मूल्य में इनकी कीमत बढ़कर लगभग 1069304180/- (एक सौ छह करोड़ तिरानवे लाख चार हजार एक सौ अस्सी रुपये) आंकी गई थी.
कार्रवाई से कतराती रहीं पिछली सरकारें!

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







