
अवनीत कौर ने किसका थामा हाथ, सरेआम प्यार का इजहार कर डिलीट की पोस्ट, कौन है मिस्ट्री मैन?
AajTak
क्या अवनीत कौर राघव शर्मा को डेट कर रही हैं? वैलेंटाइन डे पर शेयर की गई और फिर डिलीट हुई इंस्टाग्राम स्टोरी ने अफवाहों को हवा दे दी. राघव शर्मा, जो Desi Music Factory के को-फाउंडर हैं, 2022 से अवनीत संग रिश्ते की खबरों को लेकर चर्चा में हैं.
एक्ट्रेस अवनीत कौर प्यार में हैं! उन्होंने खुद ही अपने रिलेशनशिप की पोल खोल दी. लेकिन चर्चा शुरू होते ही इसे मिटाने की कोशिश भी कर डाली. हालांकि तब तक ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया के जंगल में फैल चुकी थी. अब अवनीत किसे डेट कर रही हैं, और किस मिस्ट्री मैन के प्यार में वो दीवानी हैं, इसकी चर्चा जोर शोर से हो रही है.
क्या अवनीत राघव शर्मा को डेट कर रही हैं?
24 साल की एक्ट्रेस की एक डिलीट की गई सोशल मीडिया पोस्ट ने ऑनलाइन अफवाहों को हवा दे दी है. वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की तस्वीरों के साथ अवनीत ने एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें वो डाइनिंग टेबल के दूसरी तरफ बैठे एक शख्स का हाथ पकड़े नजर आ रही थीं. हालांकि ये पोस्ट जल्दी ही डिलीट कर दी गई, लेकिन तब तक फैंस उसके स्क्रीनशॉट ले चुके थे, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.
एक यूजर ने इस फोटो को “अवनीत कौर की राघव शर्मा के साथ डिलीट की हुई स्टोरी टॉपिक के साथ शेयर किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर ये सवाल छा गया कि राघव शर्मा कौन हैं.
एक यूजर ने ट्वीट किया, “ओह, यहां वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट हो रहा है, लेकिन ये लड़का कौन है?” हालांकि ये सारी अटकलें सिर्फ अंदाजों पर आधारित हैं, क्योंकि अवनीत ने अपनी डिलीट की गई पोस्ट में किसी को टैग नहीं किया था. लंबे समय से अवनीत की राघव संग डेटिंग की अफवाह उड़ रही हैं.
राघव शर्मा कौन हैं?













