
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी गिरफ्तार, फर्जीवाड़े का लगा है आरोप
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद अब दिल्ली पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ अपना शिकंजा और कस दिया है. यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को क्राइम ब्रांच ने फर्जीवाड़े के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थीं, जिनमें संस्थान पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगाए गए थे.
ईडी द्वारा पहले ही की जा रही जांच के बीच दिल्ली पुलिस का यह कदम यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर भारी पड़ रहा है.
पुलिस ने जवाद अहमद सिद्दीकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.
UGC की शिकायत पर दर्ज हुई FIR
अल फलाह यूनिवर्सिटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए यूजीसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाए गए थे. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और उसके बाद चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी पर शिकंजा कसा.
यह भी पढ़ें: अल फलाह यूनिवर्सिटी को अटैच कर सकती है ED, दिल्ली धमाकों से जुड़े हैं तार

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











