
'अल्लाह के नाम पर फायदा ना उठाएं...', मलेशिया के किंग ने क्यों दी चेतावनी
AajTak
मलेशिया के एक सुपरमार्केट में बेचे जा रहे मोजे पर अरबी में 'अल्लाह' लिखा हुआ था. इस घटना के सामने आने के बाद से मलेशिया के एक खास समुदाय में आक्रोश है. बढ़ते विवाद के बीच मलेशिया के किंग सुल्तान इब्राहिम ने इस विवाद का फायदा उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.
मुस्लिम बहुल देश मलेशिया में 'अल्लाह' मोजे स्कैंडल को लेकर बवाल मचा हुआ है. दरअसल, मलेशिया के एक सुपरमार्केट में बेचे जा रहे मोजे पर अरबी में 'अल्लाह' लिखा हुआ था. रिपोर्ट के मुताबिक, 'अल्लाह' लिखे हुए मोजे की पांच जोड़ी की बिक्री हुई है.
इस घटना के सामने आने के बाद से मलेशिया के एक खास समुदाय में आक्रोश है. इस मामले को लेकर मलेशिया के एक नेता को जान से मारने की धमकी भी दी गई है. वहीं, सुपरमार्केट की एक ब्रांच पर पेट्रोल बम से हमला करने का भी प्रयास किया गया है. जिसके बाद मलेशिया के किंग सुल्तान इब्राहिम ने इस विवाद का फायदा उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.
न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, मामले के सामने के बाद मलेशिया के किंग ने सभी राजनीतिक पार्टियों से आह्वान किया है कि वे 'अल्लाह' शब्द वाले मोजों की बिक्री पर जारी विवाद का फायदा उठाना बंद करें. साथ ही उन्होंने मलेशियाई लोगों खासकर समुदाय के नेताओं से परिपक्वता के साथ काम करने और एकता को मजबूत करने के लिए इस घटना से सीखने का आग्रह किया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, मलेशिया के केके सुपरमार्केट ने जो मोजे मंगाए थे. उस मोजे पर अरबी शब्द में 'अल्लाह' लिखा हुआ था. सुपरमार्केट का मालिकाना हक चीनी नागरिक के पास है. मलेशिया की कोर्ट में इस सुपरमार्केट पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, सुपरमार्केट ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और मोजे को बेचने की अनुमति देने से पहले ही माफी मांग चुका है.
इस घटना से सीखने की जरूरतः सुल्तान इब्राहिम
मामले के उजागर होने के बाद मलय मुस्लिम समुदाय के कट्टर लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जिससे देश में चीनी और भारतीय समुदायों के साथ नस्लीय तनाव और बढ़ गया है. 2022 में हुए आम चुनाव के बाद से ही भारतीय और चीनी समुदायों को लेकर नस्लीय तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









